
वाराणसी. सपा सरकार के तत्कालीन सीएम अखिलेश यादव पर जातिवादी राजनीति करने का आरोप लगा था पीएम मोदी से लेकर बीजेपी के दिग्गज नेताओं ने इस आरोप का जमकर भुनाया था और यूपी चुनाव में भगवा पार्टी को प्रचंड बहुमत मिल गया था। यूपी में सीएम योग सरकार पर भी अब जातिवादी राजनीति करने का आरोप लग रहा है। पांच ऐसे सवाल हैं जो सीएम योगी पर जातिवादी राजनीति करने का आरोप लगा रहे हैं।
यह भी पढ़े:-राज्यसभा में बाहुबलियों का साथ पड़ा सीएम योगी पर भारी, बीजेपी को जमकर हो रही किरकिरी
1-यूपी में डीजीपी पद पर चयन
सीएम योगी सरकार ने सबसे पहले सुलखान सिंह को डीजीपी बनाया था। ईमानदारी व वरिष्ठता के आधार पर सुलखान सिंह को कुर्सी देने की बात कही गयी थी इसके बाद ओपी सिंह को डीजीपी बनाया गया है। खास बात है कि ओपी सिंह की तैनाती करने के लिए डीजीपी का पद 15 दिन खाली रखा गया था। दोनों ही अधिकारी की जाति को लेकर सीएम योगी पर सवाल उठे थे।
2-गोरखपुर के जिलाधिकारी राजीव रौतेला को लेकर कोर्ट से पार्टी तक में हुई किरकिरी
सीएम योगी आदित्यनाथ ने राजीव रौतेला को गोरखपुर का जिलाधिकारी बनाया था। हाईकोर्ट ने अवैध खनन के आरोप में राजीव रौतेला को निलंबित करने को कहा था इसके बाद भी सीएम योगी सरकार ने कुछ नहीं किया। गोरखपुर चुनाव परिणाम को लेकर जब राजीव रौतला की भूमिका पर सवाल उठे तो चुनाव आयोग को नोटिस जारी करना पड़ा। जातिगत गणित साधने के चक्कर में सीएम योगी सरकार की कोर्ट से लेकर पार्टी तक में किरकिरी हुई थी बाद में केन्द्र सरकार के हस्तक्षेप के चलते राजीव रौतेला को उत्तराखंड जाना पड़ा है।
3-कुलदीप सिंह सेंगर प्रकरण को लेकर हो रही जबरदस्त किरकिरी
उन्नाव के विधाायक कुलदीप सिंह सेंगर प्रकरण को लेकर सीएम सरकार की जबरदस्त किरकिरी हो रही है। गायती प्रजापति प्रकरण को लेकर अखिलेश यादव पर हमला बरने वाली बीजेपी ही उसी राह पर चल रही है। सीएम योगी पर जातिगत राजनीति साधने के लिए ही कुलदीप सिंह सेंगर प्रकरण को हल्का करने का आरोप लग रहा है। यूपी सरकार के साल भर में यह पहला ऐसा बड़ा मामला है जिससे बीजेपी को सबसे अधिक नुकसान हो रहा है।
4-गोरखपुर चुनाव में मिली हार
गोरखपुर उपचुनाव में बीजेपी को हार मिली है इसको लेकर सीएम योगी पर कई सवाल उठे थे। बीजेपी ने गोरखपुर सीट पर ब्राह्मण प्रत्याशी को उतार दिया था और माना जाता है कि सीएम योगी खेमा नहीं चाहता था कि इस सीट पर क्षत्रिय के अलावा अन्य कोई जाति का प्रत्याशी जीते। इसके चलते चुनाव प्रचार में गंभीरता नहीं दिखायी गयी और बीजेपी के हाथ से सीट निकल गयी।
5-पुलिस अधिकारी व थानों में खास लोगों की तैनाती
पुलिस थानों में खास लोगों की तैनाती को लेकर भी सीएम योगी आदित्यनाथ पर सवाल उठ रहे हैं। खास जाति के लोगों को थाना दिया जा रहा है जिसको लेकर बीजेपी के सहयोगी दल सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने भी विरोध जताया था और बीजेपी की सहयोगी पार्टी अपना दल की नेता ने अमित शाह से भेंट करके एसपी व डीएम पद पर अन्य जाति के लोगों को भी मौका देने की मांग कर डाली थी इसके बाद भी सीएम योगी सरकार पर इसका असर नहीं हुआ है और जातिवादी राजनीति के आरोप के साथ सरकार अपना काम करने में जुटी हुई है।
यह भी पढ़े:-बीएड प्रवेश परीक्षा पर दे ध्यान , नहीं तो कट जायेंगे आपके नम्बर