
वाराणसी. सीएम योगी आदित्यनाथ को बड़ा झटका लग सकता है। मध्य प्रदेश की पूर्व सीएम उमा भारती की राह पर सीएम योगी चल रहे हैं। यूपी के मुख्यमंत्री का सत्ता पर हनक नहीं दिख रही है जिसके चलते अधिकारियों को बड़ा फायदा हो रहा है।
यह भी पढ़े:-सीएम योगी का बड़ा बयान , देश की जनता जानना चाहती है कि शास्त्री जी के साथ क्या हुआ था
सीएम योगी आदित्यनाथ ने पीएम नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र का दौरा करने के बाद गोरखपुर चले गये हैं। प्रदेश की सत्ता संभालने के बाद सीएम योगी सबसे अधिक दौरा गोरखपुर का कर चुके हैं। इसके बाद से सीएम योगी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं कि वह मंदिर के महंत है या फिर यूपी के सीएम। बीजेपी ने पहले भी ऐसा ही प्रयोग किया था। मध्य प्रदेश में उमा भारती को मुख्यमंत्री बनाया गया था लेकिन उमा भारती का अधिक समय पूजा-पाठ में ही बीतता था और अधिकारी प्रदेश चलाते थे जिसके चलते कार्यकर्ताओं से लेकर जनता में नाराजगी बढऩे लग गयी थी अंत में विवश होकर बीजेपी को उमा भारती को सीएम पद से हटाना पड़ा था। सीएम योगी भी अधिकारियों के सहारे प्रदेश को छोड़ कर गोरखपुर में अधिक रहना पसंद करते हैं।
यह भी पढ़े:-यूपी में मनाये जायेंगे पांच कुंभ, सीएम योगी ने बताये कारण
बीजेपी ने शुरू कर दी है लोकसभा चुनाव 2019 की तैयारी
बीजेपी ने लोकसभा चुनाव 2019 की तैयारी शुरू कर दी है। पीएम नरेन्द्र मोदी से लेकर अमित शाह लगातार दौरे करके कार्यकर्ताओं को जीत का टिप्स देने में लगे हुए हैं। केन्द्र में बीजेपी की फिर से सरकार बनाने के लिए पार्टी को यूपी में सबसे अच्छा प्रदर्शन करना होगा। यूपी में बीजेपी को रोकने के लिए राहुल गांधी, मायावती व अखिलेश यादव का महागठबंधन होने वाला है ऐसे में सीएम योगी आदित्यनाथ का लगातार गोरखपुर का दौरा बीजेपी पर भी भारी पड़ सकता है।
यह भी पढ़े:-सुप्रीम कोर्ट के निर्णय पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिया बड़ा बयान
गोरखपुर उपचुनाव में मिल चुकी है हार
सीएम बनने के बाद से ही योगी आदित्यनाथ लगातार गोरखपुर का दौरा कर रहे हैं। माना जाता था कि गोरखपुर संसदीय सीट पर बीजेपी का ही कब्जा रहता था लेकिन गोरखपुर सीट पर हुए उपचुनाव में बीजेपी को करारी शिकस्त मिली थी जबकि गोरखपुर के पूर्व सांसद सीएम योगी आदित्यनाथ प्रदेश के सीएम थे और मुख्यमंत्री बनने के बाद लगातार गोरखपुर का दौरा करते थे इसके बाद भी बीजेपी को जीत नहीं दिला पाये।
यह भी पढ़े:-रोते हुए पति व पत्नी ने कहा कि इससे अच्छी थी अखिलेश सरकार, यहां तो कार्यकर्ता ही कर रहे जमीन पर कब्जा