
वाराणसी. यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का आज से दो दिवसीय दौरे पर बनारस रहेंगे। सीएम योगी दोपहर बाद मुख्यमंत्री आयुक्त सभागार में विकास कार्य और कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। शाम को वाराणसी स्थित महमूरगंज स्थित संस्कृत भारती के कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे।
देर रात वे विकास परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। मुख्यमंत्री रामनगर स्थित मल्टी मॉडल टर्मिनल, रिंग रोड, बाबतपुर फोरलेन सहित अन्य परियोजनाओं को देखने जा सकते हैं। सोमवार को मुख्यमंत्री लखनऊ रवाना होंगे।
बता दें कि रिंग रोड, बाबतपुर फोरलेन और गोइठहां व दीनापुर सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट को तैयार कर लिया गया है। मुख्यमंत्री के दौरे से पहले प्रशासन ने तैयार परियोजनाओं का ट्रायल रन भी शुरू कर दिया है। हालांकि महिला अस्पताल के नए भवन का काम अब भी पूरा नहीं हो पाया है।