वाराणसी

विकास कार्य का हाल जानने बनारस आ रहे सीएम योगी

कार्यदायी संस्थाओं पर एफआईआर की धमकी भी बेअसर, बारिश से खस्ताहाल हुई सड़कों ने अधिकारियों की बढ़ायी परेशानी
2 min read
• •
Updated: 31 Aug 2018, 12:54 PM IST
CM Yogi Adityanath
CM Yogi Adityanath

वाराणसी. पीएम नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस के विकास कार्य का हाल जानने सीएम योगी आदित्यानाथ का लगातार दौरा जारी है। 1 सितम्बर को सीएम योगी फिर से बनारस आने वाले हैं। इस दिन किसान मेले का उद्घाटन करने के बाद जिले में ही रात्रि प्रवास भी करेंगे। इसके बाद विकास योजना का हाल भी जानेंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ के आगमन का अभी प्रोटोकाल अभी नहीं आया है लेकिन सीएम की सुरक्षा व्यवस्था पहुंच चुकी है इसलिए आगमन की पूरी संभावना है।
यह भी पढ़े:-सपा से शिवपाल यादव के अलग होने से कितना बदल जायेगा पूर्वांचल का सियासी समीकरण


सीएम योगी आदित्यनाथ लगातार दौरे का रहे हैं लेकिन महत्वपूर्ण परियोजना भी समय से पूरी नहीं हो रही है। पूर्व में बनारस आगमन के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने कार्यदायी संस्थाओं पर एफआईआर तक दर्ज करने का निर्देश दिया था लेकिन अधिकारियों ने प्रोजेक्ट को पूरा करने का कुछ और समय देकर कार्यदायी संस्था के लोगों को और मोहलत दे दी थी इसके बाद भी काम पूरा नहीं हो रहा है। लोकसभा चुनाव 2019 को देखते हुए पीएम नरेन्द्र मोदी सरकार महत्वपूर्ण परियोजनाओं को जल्द से जल्द पूर्ण कराना चाहती है लेकिन काम की धीमी रफ्तार के चलते यह संभव होता नहीं दिख रहा है।
यह भी पढ़े:-सपा व बसपा के इन नेताओं को शिवपाल यादव का साथ, अखिलेश व मायावती के महागठबंधन को लगेगा झटका

फिर से रात्रि भ्रमण कर सकते हैं सीएम योगी आदित्यनाथ
सीएम योगी आदित्यनाथ एक सितम्बर को बनारस में आयेंगे। पंडित दीनदयाल संस्कृतिक संकुल में आयोजित किसान मेले में भाग लेने के बाद पीएम मोदी के गोद लिए डोमरी गांव जायेंगे। रात्रि में विकास कार्य का हाल जानने के लिए शहर का भ्रमण करने की भी संभावना है। दो सितम्बर को कमिश्नरी सभागार में विकास कार्य की समीक्षा करेंगे। इसके बाद सीएम योगी आदित्यनाथ के जयापुर जाने की भी संभावना है।
यह भी पढ़े:-चौबेपुर IED ब्लास्ट में दो लोगों की मौत के बाद अलर्ट पर पुलिस, संवेदनशील स्थानों में चला चेकिंग अभियान

समय से पूरी नहीं हुई यह परियोजना
शाही नाले की सफाई, गोइठहा व दीनापुर एसटीपी, अमृत योजना के तहत पेयजल आपूर्ति, बने सभी ओवरहेड टंकी से पानी की सप्लाई, वरुणा कॉरीडोर, ट्रांस वरुणा के तहत सीवर कनेक्शन, चौकाघाट-लहरतारा फ्लाईओवर आदि योजना समय से पूरी नहीं हो रही है। यूपी में बीजेपी सरकार बनने के बाद से सीएम योगी ने कई बार बनारस का दौरा किया है। सामने घाट पुल व महमूरंग आरओबी को ही पूरा कराया गया है जो पूर्व सीएम अखिलेश यादव के समय बनना शुरू हुआ था।
यह भी पढ़े:-मंत्री नंद गोपाल नंदी पर रिमोर्ट बम के जरिए किया गया था हमला, अब IED ब्लास्ट कर पिता व पुत्र की ली गयी जान

Published on: