वाराणसी

काशी विश्वनाथ धाम के भव्य द्वार को अभिभूत हुए सीएम योगी, कहा धाम के प्रवेश द्वार होंगे आकर्षण के सबसे बड़े केंद्र

CM Yogi Overwhelmed after seeing Kashi Vishwanath Dham Entrance Gate- काशी विश्वनाथ धाम (Kashi Vishwanath) का काम जारी है। धाम में बड़ा प्रवेश द्वार बनेगा जो कि सबसे बड़ा आकर्षण का केंद्र बनेगा। रविवार देर शाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन किए। उन्होंने बाबा का षोडशोपचार पूजन कर निर्माणाधीन काशी विश्वनाथ धाम के काम का जायजा लिया।
2 min read
• •
Updated: 20 Sep 2021, 11:20 AM IST
CM Yogi Overwhelmed after seeing Kashi Vishwanath Dham Entrance Gate
CM Yogi Overwhelmed after seeing Kashi Vishwanath Dham Entrance Gate

वाराणसी. CM Yogi Overwhelmed after seeing Kashi Vishwanath Dham Entrance Gate. काशी विश्वनाथ धाम (Kashi Vishwanath) का काम जारी है। धाम में बड़ा प्रवेश द्वार बनेगा जो कि सबसे बड़ा आकर्षण का केंद्र बनेगा। रविवार देर शाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन किए। उन्होंने बाबा का षोडशोपचार पूजन कर निर्माणाधीन काशी विश्वनाथ धाम के काम का जायजा लिया। इसके बाद सीएम योगी ने नंदी हॉल में प्रवेश किया। नंदी हॉल से होते हुए पश्चिमी प्रवेश द्वार की तरफ गए तो उन्होंने वहां बन रहे भव्य प्रवेश द्वार को निहारा। उन्होंने प्रवेश द्वार की सुंदरता और उसकी डिजाइन की तारीफ की। इस दौरान मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने मुख्यमंत्री को जानकारी दी कि धाम का लगभग 75 फीसदी काम पूरा हो चुका है। फिनिशिंग का काम अंतिम चरण में है। सीएम ने मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील कुमार वर्मा से कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधाओं और उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ही निर्माण कार्य कराया जाए।

दिवाली से पहले सड़कों को करें गड्ढामुक्ता

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कचहरी स्थित सर्किट हाउस में मंडलायुक्त और डीएम समेत कई बड़े अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने दिवाली से पहले वाराणसी को गड्ढामुक्त करने के निर्देश दिए। सीएम ने कहा कि वर्तमान में शहर में 8871.27 करोड़ रुपए की 117 प्रमुख परियोजनाएं चल रहीं हैं। शहर के हर क्षेत्र का सौंदर्यीकरण होगा। उन्होंने कहा कि विभाग अपनी-अपनी सड़कों का सर्वे कर प्लान बना लें।

मल्टीलेवल पार्किंग का किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री ने बेनियाबाग में मल्टीलेवल पार्किंग का निरीक्षण किया। मौके पर मौजूद अधिकारियों से उन्होंने परियोजना की पूरी जानकारी ली। मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने सीएम को बताया कि बेनियाबाग पार्किंग का काम 95 फीसदी पूरा कर लिया गया है और अक्टूबर में इसका काम पूरा हो जाएगा।

Published on: