वाराणसी

कफ सिरप तस्करी प्रकरण: सरगना शुभम जायसवाल भगोड़ा घोषित, जारी हुआ आदेश, रेड कॉर्नर नोटिस की तैयारी

बहुत चर्चित कोडिन कफ सिरप की तस्करी के मामले में वाराणसी की कोर्ट ने एक अहम आदेश दिया है। इस मामले का किंगपिग कहे जाने वाले फरार आरोपी शुभम जायसवाल को कोर्ट ने भगोड़ा घोषित कर दिया है...
2 min read
Apr 04, 2026
Codeine cough syrup mastermind
फाइल फोटो, Pc-Patrika

वाराणसी: बहुत चर्चित कोडिन कफ सिरप की तस्करी के मामले में वाराणसी की कोर्ट ने एक अहम आदेश दिया है। इस मामले का किंगपिग कहे जाने वाले फरार आरोपी शुभम जायसवाल को कोर्ट ने भगोड़ा घोषित कर दिया है। शुभम जायसवाल को कोर्ट द्वारा भगोड़ा घोषित किए जाने के बाद पुलिस अब उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी करवाने की तैयारी में जुट गई है। बताया जा रहा है कि शुभम जायसवाल फरार है और उसके दुबई में होने की आशंका है।

दुबई बना नया ठिकाना!

वाराणसी में अपर सत्र न्यायाधीश ने निर्देश जारी करते हुए कोडिन कफ सिरप की तस्करी के मामले में मुख्य आरोपी शुभम जायसवाल को भगोड़ा घोषित कर दिया है। इस मामले में कोतवाली थाने में शुभम जायसवाल व के सहयोगियों के खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, शुभम की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही थी। बताया जा रहा है कि वह फरार है और दुबई में अपना नया ठिकाना बन चुका है।

परिजन से ईडी की टीम भी कर चुकी है पूछताछ

इससे पहले पुलिस ने वाराणसी में शुभम के मकान और उसके फर्म को लेकर कई स्थानों पर नोटिस चस्पा किया था। इस मामले में शुभम के घर पर उसके परिजनों से सोनभद्र की एसआईटी और ईडी की टीम पूछताछ कर चुकी है। शुभम जायसवाल के घर नोटिस चस्पा किए जाने के दौरान पुलिस में मुनादी भी कराई थी। पुलिस द्वारा बार-बार मुनादी और नोटिस चस्पा किए जाने के बाद भी आरोपी शुभम जायसवाल ने सरेंडर नहीं किया, जिसके बाद कोर्ट के आदेश पर उसे भगोड़ा घोषित कर दिया गया है।

रेड कॉर्नर नोटिस जारी करवाएगी पुलिस

शुभम जायसवाल को भगोड़ा घोषित किए जाने के बाद वाराणसी पुलिस अब उसकी गिरफ्तारी को लेकर रेड कॉर्नर नोटिस जारी करवाने की तैयारी में जुट गई है। गौरतलब है कि इस प्रकरण के सामने आने के बाद से ही मुख्य आरोपी शुभम जायसवाल फरार गया था। वहीं, उसके पिता भोला जायसवाल को सोनभद्र पुलिस ने कोलकाता के एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया था।

आरोप है कि शुभम के पिता भोला जायसवाल की झारखंड के रांची स्थित शैली ट्रेडर्स के जरिए करोड़ों रुपए की कफ सिरप की अवैध रूप से तस्करी की गई थी। बताया जा रहा है कि उसका नेटवर्क पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश तक फैला हुआ था। इस मामले में शुभम का साथ देने वाले उसके कई साथियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है, जिनमें अमित सिंह टाटा जैसे नाम प्रमुख हैं।

Updated on:
04 Apr 2026 08:19 pm
Published on:
04 Apr 2026 08:19 pm
Also Read
View All
कोडिन कफ सिरप तस्करी का मास्टरमाइंड लाया जाएगा भारत, दुबई सरकार ने शुभम जायसवाल की गिरफ्तारी पर जताई सहमति

वाराणसी में कैंसर के मरीज ने अस्पताल की बिल्डिंग से कूदकर की आत्महत्या, लंबे समय से चल रहा था इलाज

क्राइम ब्रांच का कर्मी बनकर चांदी लूटने वालों का पुलिस से सामना, बनारस में दो बदमाशों के पैर में लगी गोली, SOG प्रभारी भी घायल

Ajay Rai BJP Statement: ‘मेरा बूथ का नारा देने वाले अपना बूथ भी नहीं बचा सके’, बांकीपुर उपचुनाव पर अजय राय का तंज

जुड़वा बच्चों के जन्म की खुशियां मातम में बदलीं, वाराणसी में ऑपरेशन के बाद प्रसूता की मौत, लापरवाही का आरोप लगाकर परिजनों ने NH किया जाम