वाराणसी

इंटरनेशनल अपराधी बना वाराणसी का शुभम जायसवाल, इंटरपोल ने जारी किया रेड कॉर्नर नोटिस

कोडिन युक्त कफ सिरप की तस्करी के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे शुभम जायसवाल के खिलाफ इंटरपोल ने रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया है...
2 min read
Apr 09, 2026
Feature image
आरोपी शुभम जायसवाल

वाराणसी: कोडिन युक्त कफ सिरप की तस्करी के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे शुभम जायसवाल के खिलाफ इंटरपोल ने रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया है। रेड कॉर्नर नोटिस जारी होने के बाद शुभम जायसवाल की गिरफ्तारी को लेकर वाराणसी पुलिस ने तैयारी शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि कफ सिरप तस्करी का प्रकरण सामने आने के बाद से शुभम जायसवाल दुबई भाग गया है।

19 नवंबर को रोहनिया पुलिस ने बरामद किया था कफ सिरप की खेप

थाना रोहनिया पर कोडिन कफ सिरप की तस्करी के प्रकरण में फरार चल रहे मामले का किंगपिन शुभम जायसवाल के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी कर दिया गया है। इस मामले में 19 नवंबर को रोहनिया थाने की पुलिस ने भारी मात्रा में कोडिन कफ सिरप बरामद किया था। जिसके बाद एनडीपीएस और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस की जांच में शुभम जायसवाल का नाम सामने आया था, जिसके बाद पुलिस आगे की प्रक्रिया में जुटी हुई थी।

इस मामले में पुलिस ने 12 फरवरी को कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल किया था और पुलिस को आशंका है कि शुभम जायसवाल दुबई भाग गया है। इसके बाद पुलिस ने प्रहलाद घाट के रहने वाले शुभम जायसवाल के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू की। वहीं, सीबीआई के सहयोग से इंटरपोल द्वारा शुभम के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी कर दिया गया है। पुलिस अब आरोपी शुभम जायसवाल की गिरफ्तारी और उसके भारत प्रत्यर्पण की कार्रवाई में जुटी हुई है।

जल्द गिरफ्तार होगा शुभम जायसवाल

वाराणसी के पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने बताया कि इंटरपोल की तरफ से रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया है और अब वाराणसी पुलिस शुभम जायसवाल को दुबई से गिरफ्तार करने के लिए पहुंचेगी। इसके साथ ही प्रत्यर्पण के बाद उसे भारत लाया जाएगा और न्यायालय में पेश किया जाएगा। गौरतलब है कि कफ सिरप तस्करी के इस प्रकरण में शुभम के पिता भोला जायसवाल को सोनभद्र एसआईटी की टीम ने कोलकाता के एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया था।

आरोपों के मुताबिक, शुभम के पिता भोला के रांची (झारखंड) स्थित शैली ट्रेडर्स के जरिए करोड़ों रुपए की कफ सिरप की तस्करी की गई थी। बताया जा रहा है कि कफ सिरप को पश्चिम बंगाल के रास्ते बांग्लादेश और वहां से अन्य देशों में भेजा गया था। इस मामले में शुभम के कई करीबियों की गिरफ्तारी पहले ही हो चुकी है।

Updated on:
09 Apr 2026 02:54 pm
Published on:
09 Apr 2026 02:46 pm
Also Read
View All
‘मंत्री का इस्तीफा देना सिस्टम को बदलने की गारंटी नहीं, इससे जवाबदेही जरूर तय होती है’, छात्र आंदोलन पर बोले स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद

पोस्टमैन से मंगवाते थे एटीएम-चेकबुक, फिर साइबर ठगों को बेच देते थे: वाराणसी में महिला सरगना समेत 6 गिरफ्तार

Varanasi Anti Romeo Squad: वाराणसी स्टेशन के बाहर राहगीरों को अश्लील इशारे करना पड़ा भारी, एंटी रोमियो टीम ने दो महिलाओं को किया गिरफ्तार

देश के पहले शहरी रोपवे का सितंबर से होगा संचालन, स्विट्जरलैंड तकनीक से हुआ तैयार, काशी को पीएम मोदी देंगे सौगात

Sarnath UNESCO World Heritage: सारनाथ को मिला यूनेस्को विश्व धरोहर का दर्जा, खत्म हुआ 28 साल का लंबा इंतजार