
वाराणसी. क्राइम ब्रांच को शुक्रवार को बड़ी सफलता मिली है। क्राइम ब्रांच प्रभारी विक्रम सिंह के साथ लोहता व मंडुआडीह पुलिस के साथ हुए एनकाउंटर में 50 हजार के इनामी बदमाश प्रमोद कुमार गौड़ घायल हो गया है जबकि उसका एक साथी भागने में कामयाब रहा। एनकाउंटर में बदमाशों की तरफ से चलायी गयी गोली में क्राइम ब्रांच का दरोगा भी घायल हुआ है। पुलिस ने घायल बदमाश को बीएचयू के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
यह भी पढ़े:-यूपी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव में 12 प्रत्याशी मैदान में, पांच अन्य का निर्विरोध निर्वाचन होना तय
क्राइम ब्रांच प्रभारी विक्रम सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि 50 हजार का इनामी बदमाश अपने साथी के साथ डीरेका के नाथूपुर में किसी घटना को अंजाम देने वाला है। क्राइम ब्रांच प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गये और मंडुआडीह एसओ संजय त्रिपाठी के साथ लोहता एसओ राकेश सिंह भी अनी टीम के साथ वहां पर घेराबंदी कर ली। इसी बीच वहां पर एक बाइक सवार दो लोग आते हुए दिखायी दिये। पुलिस ने उन्हें रोकने का इशारा किया तो फायरिंग शुरू कर दी। बदमाशों की गोली से क्राइम ब्रांच के दरोगा प्रदीप यादव घायल हो गये। क्राइम ब्रांच व पुलिस की टीम ने भी बदमाशों पर फायरिंग शुरू कर दी। थोड़ी देर बाद बदमाशों की तरफ से फायरिंग बंद हो गयी। क्राइम ब्रांच ने देखा कि एक बदमाश वहां पर घायल पड़ा हुआ है जबकि एक अन्य अंधेरे का लाभ उठा कर फरार हो गया। क्राइम ब्रांच व पुलिस की टीम ने घायल बदमाश का इलाज के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है जहां पर उसकी स्थिति खतरे से बाहर बतायी जा रही है।
यह भी पढ़े:-काशी विद्यापीठ में पर्यावरण कुंभ एक से, देश की नामी पर्यावरण विशेषज्ञों का होगा जमावड़ा
एसएसपी ने बताया वर्ष 2016 से फरार था प्रमोद गौड़
पुलिस एनकाउंटर की सूचना मिलते ही एसएसपी आनंद कुलकर्णी भी मौके पर पहुंच गये। एसएसपी ने मीडिया को बताया कि घायल बदमाश प्रमोद कुमार गोड़ है जिस पर आईजी रेंज ने 50 हजार का इनाम घोषित किया था। चोलापुर थाना क्षेत्र के मोहॉव निवासी प्रमोद कुमार गौड़ पर बनारस में तीन मुकदमे दर्ज थे और अन्य मुकदमों की जानकारी ली जा रही है। प्रमोद कुमार गौड़ मुख्य रुप से लूट की घटना को अंजाम देता था। एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने क्राइम ब्रांच प्रभारी विक्रम सिंह के साथ पुलिस टीम की भी पीठ थपथपायी है।
यह भी पढ़े:-JHV हत्याकांड का एक आरोपी कुंदन सिंह को सीजेएम ने न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा