
वाराणसी. क्राइम ब्रांच को बुधवार को बड़ी सफलता मिली है। नगर निगम चुनाव को प्रभावित करने के लिए शहर में लायी गयी गांजा की बड़ी खेप के साथ तस्कर को पकड़ा है। एसएसपी आरके भारद्वाज ने मीडिया के सामने तस्कर को पेश किया। एसएसपी ने बताया कि तस्करों के तीन साथी मौके से फरार होने में कामयाब हो गये हैं, जिन्हें भी जल्द पकड़ लिया जायेगा।
यह भी पढ़े:-तो फिर बीजेपी दे सकती है सहयोगी दलों को झटका, बिगड़ेगा समीकरण
एसएसपी के अनुसार शहर में लाये गये गांजा का उपयोग नगर निगम चुनाव में किया जा सकता था पुलिस इस दिशा में भी काम कर रही है। क्राइम ब्रांच प्रभारी ओमनारायन सिंह को सूचना मिली थी कि उड़ीसा व पश्चिम बंगाल से भारी मात्रा में गांजा लेकर कुछ तस्कर सारनाथ के लेढूपुर के पास खड़ा है। इसके बाद सीएम क्राइम अभिनव यादव व सारनाथ एसओ अखिलेश मिश्रा के साथ क्राइम ब्रांच की टीम ने निर्धारित जगह पर दबिश डाली। पुलिस को देख कर चार पहिया से तीन तस्कर भागने में सफल रहे। जबकि क्राइम ब्रांच के हत्थे बाइक सवार तस्कर चढ़ गया। क्राइम ब्रांच ने तस्कर के पास से ९ बंडल में छिपा कर रखा गया १०४.७०० किग्रा गांजा बरामद कर लिया। क्राइम ब्रांच की पूछताछ में तस्कर से कई राज उगले हैं। तस्कर को पकडऩे में उपनिरीक्षक राकेश सिंह, प्रेमनारायण सिंह, संजय राय के साथ कांस्टेबल पुनदेव सिंह, सुमंत सिंह आदि शामिल थे।
यह भी पढ़े:-अनुप्रिया पटेल ने सीएम योगी सरकार पर किया बड़ा हमला, बोला हमने हटवाये डीएम व एसएसपी
पहले भी जेल जा चुका है पकड़ा गया गांजा तस्कर
एसपी क्राइम ज्ञानेन्द्र नाथ प्रसाद के अनुसार पकड़ा गया गांजा तस्कर राकेश सिंह निवासी ग्राम भुजहुआं, थाना खानपुर जिला गाजीपुर पूर्व में भी कई बार जेल जा चुका है। जेल से छूटने के बाद फिर से अपराध की दुनिया में सक्रिय हो जाता है। पुुलिस के अनुसार मौके से आजमगढ़ निवासी विजय यादव, हिटलर व सरोज राजभर फरार हो गये हैं, जिन्हें जल्द पकड़ा जायेगा। गिरोह का सरगना विजय यादव है। पूछताछ में पकड़ा गया गांजा तस्कर राजेश सिंह ने बताया कि गिरोह के सदस्य पश्चिम बंगाल व उड़ीसा से गांजा लाकर वाराणसी एंव आस-पास के जिले में सप्लाई करते हैं। इसी क्रम में लेढूपुर के पास हम लोग खड़े थे और गाड़ी से गांजा उतार कर ग्राहक को सप्लाई कर रहे थे कि पुलिस वहां पहुंच गयी थी। उसके अन्य साथी फरार होने में कामयाब हो गये, लेकिन बाइक स्टार्ट नहीं होने के चलते वह पकड़ा गया।
यह भी पढ़े:-सीएम योगी आदित्यनाथ नहीं अखिलेश यादव को देना होगा बड़ा इम्तिहान