वाराणसी

CTET 2019: सीटीईटी दिसम्बर परीक्षा की तिथि घोषित, जानिए क्या है आवेदन का अंतिम तारीख

जुलाई में हुए CTET परीक्षा में वाराणसी में 85 फीसदी बच्चे हुए थे उपस्थित
2 min read
CTET 2019
CTET 2019

वाराणसी. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से सीटीईटी (CTET) के 13वें संस्करण का आयोजन 8 दिसम्बर को किया जाएगा। CBSE CTET December 2019 Notification 19 अगस्त को सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट www.cbse.nic.in पर जारी होगा। इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन भी कर सकेंगे। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 18 सितंबर 2019 तय की गई है। बता दें कि सीबीएसई द्वारा वर्ष में दो बार जुलाई एवं दिसंबर में सीटीईटी परीक्षा आयोजित की जाती है। इससे पहले यह परीक्षा 7 जुलाई को आयोजित की गई थी। जिसका रिजल्ट 30 जुलाई को आया था।

जुलाई में CTET परीक्षा में वाराणसी में 85 फीसदी बच्चे हुए थे उपस्थित
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद की केंद्रीय शिक्षक पात्रता CTET की परीक्षा 7 जुलाई रविवार को वाराणसी के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित हुआ था। जिसमें पहली पाली में जहां 85 फीसदी बच्चे उपस्थित थे, वहीं दूसरी पाली में 88 फीसदी बच्चे उपस्थित रहे। परीक्षार्थियों की संख्या को देखते हुए सीबीएसई ने जनपद के दो विद्यालयों को नोडल केंद्र बनाया गया था। दयावती मोदी एकेडमी व डीपीएस, वाराणसी को 75-75 केंद्रों की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। पहले प्रश्नपत्र में चाइल्ड डेवलपमेंट एंड पेडगोजी, लैंग्वेज-1, लैंग्वेज-2, गणित व पर्यावरण से संबंधित 30-30 प्रश्न पूछे गए थे। वहीं गणित एवं विज्ञान, सोशल साइंस विषय से 60-60 सवाल पूछे गए थे। पहली पाली सुबह 9.30 से 12 बजे तक व द्वितीय पाली की परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम 4.30 बजे तक आयोजित की गई थी। परीक्षा के लिए बीएचयू, काशी विद्यापीठ सहित अन्य विद्यालयों में केंद्र बनाए गए थे। पहली पाली के लिए 154 केंद्र व दूसरी पाली की परीक्षा के लिए 81 केंद्र बनाए गए थे।

जानिए कब से कब तक होंगे ऑनलाइन आवेदन
सीबीएसई 18 अगस्त को विस्तृत नोटिफिकेशन जारी करने वाला है। इसमें परीक्षा की भाषा, योग्यता, सिलेबस, शुल्क, शहर समेत तमाम जानकारियां होंगी। सीटीईटी नोटिफिकेशन www.cbse.nic.in पर जारी होगा। जो उम्‍मीदवार सीटेट 2019 दिसंबर की परीक्षा में भाग लेना चाहते हैं वह आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन डाउनलोड कर सकते हैं। आपको बता दें कि 19 अगस्‍त से इसकी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी, जो 18 सितंबर तक चलेगी।

फीस जमा करने की अंतिम तारीख
दिसंबर में आयोजित होने जा रही सीटेट 2019 परीक्षा (CTET December 2019 examination) के लिये आवेदन करने वाले उम्‍मीदवार 23 सितंबर को दोपहर 3:30 बजे तक आवेदन शुल्‍क जमा कर सकते हैं।

Published on:
17 Aug 2019 10:21 am
Also Read
View All
रैपिडो चालक ने दारोगा की बेटी से की छेड़छाड़, वाराणसी में आरोपी के दोस्त ने वीडियो बनाकर किया हंगामा, दोनों हुए अरेस्ट

ट्रेन की चपेट में आने से भाई-बहन की मौत, वाराणसी पुलिस के डर से परिजनों ने भूसे में छुपाया युवती का शव, इलाज के दौरान भाई ने तोड़ा दम

20 महीने में पैसा डबल करने वाली कंपनी पर वाराणसी में मुकदमा दर्ज, दिल्ली के लोगों को लगाया चूना

CM Yogi Adityanath Varanasi Visit: सीएम योगी ने वाराणसी में कैशलेस चिकित्सा योजना का किया शुभारंभ, 5 लाख तक होगा मुफ्त इलाज

श्रावण माह में काशी वालों के लिए अलग से होगी ‘बाबा विश्वनाथ’ के दर्शन की व्यवस्था, CM योगी ने दिए निर्देश