Varanasi dalmandi demolition work। Poet jayshankar prasad house demolition : दालमंडी स्थित महाकवि जयशंकर प्रसाद के मकान का हिस्सा भी दालमंडी चौड़ीकरण प्रोजेक्ट की जद में आ गया है। बताया जा रहा है कि उनके मकान की एक दीवार को तोड़ने के लिए कवायद चल रही है।
Varanasi Dalmandi Demolition :दालमंडी स्थित महाकवि जयशंकर प्रसाद के मकान का हिस्सा भी दालमंडी चौड़ीकरण प्रोजेक्ट की जद में आ गया है। बताया जा रहा है कि उनके मकान की एक दीवार को तोड़ने के लिए कवायद चल रही है। पीडब्ल्यूडी विभाग राष्ट्रकवि के मकान की दीवार को तोड़ने के लिए रणनीति पर काम कर रहा है। इससे पहले शनिवार को 15 नए मकान और तीन पुराने मकानों को तोड़ने की कार्रवाई की गई।
वाराणसी की दालमंडी में सड़क चौड़ीकरण को लेकर चल रही ध्वस्तिकरण की कार्रवाई शनिवार को बकरीद के बाद फिर से शुरू हो चुकी है। वहीं, महाकवि जयशंकर प्रसाद के मकान का एक हिस्सा भी इस चौड़ीकरण की कार्रवाई में तोड़ा जाएगा। इसको लेकर जिला प्रशासन के साथ पीडब्ल्यूडी विभाग की टीम ने बैठक की है और ध्वस्तिकरण की करवाई के लिए रणनीति बनाई है।
एक तरफ शनिवार को जहां 18 भावनों पर ध्वस्तिकरण की कार्रवाई की गई तो वहीं रविवार को भी वीडीए द्वारा चिन्हित किए गए 14 नए मकान को भी तोड़ा जाएगा। इसको लेकर जिला प्रशासन ने पर्याप्त व्यवस्था कर रखी है। बताया जा रहा है कि एसीपी दशाश्वमेध अतुल अंजान त्रिपाठी के नेतृत्व में करीब 300 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। वहीं, कानून व्यवस्था के मद्देनजर ड्रोन से भी निगरानी की जा रही है।
एसीपी अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया कि तय सीमा में भीतर ध्वस्तिकरण की कार्रवाई को पूरा करना है। इसको लेकर चरणबद्ध तरीके से अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई सुरक्षा मानकों और जिला प्रशासन द्वारा जारी किए गए निर्देशों के अनुसार की जा रही है। वहीं, दूसरी तरफ नगर निगम भी जर्जर मकानों को लेकर सर्वे कर रहा है। बताया जा रहा है की बरसात शुरू होने से पहले ही सभी मकानों को चिन्हित करके तोड़ा जाएगा।
दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी के अपने 51वें दौरे पर इस प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया था। बताया जा रहा है कि यह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का ड्रीम प्रोजेक्ट है और राज्य सरकार की तरफ से इस प्रोजेक्ट के लिए 216 करोड़ रुपए की राशि आवंटित की गई है। इस प्रोजेक्ट के लिए कुल 187 भावनाओं को गिराया जाना है, जिनमें 6 धार्मिक स्थल भी शामिल हैं। वहीं, मकान मालिकों को मुआवजा के रूप में 191 करोड़ रुपए की राशि आवंटित की जाएगी।
श्री काशी विश्वनाथ धाम आने वाले श्रद्धालुओं के लिए दालमंडी के रास्ते को चौड़ा किया जा रहा है। 630 मीटर लंबी इस गली को तोड़कर 60 फुट का किया जाना है। इसमें 30 फुट की सड़क होगी, जबकि दोनों तरफ 15-15 फीट के पाथवे बनाए जाएंगे। यहां दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक सुगम रास्ते को लेकर इस प्रोजेक्ट की नीव रखी गई है। अधिकारियों ने बताया है कि जैसे-जैसे भवन स्वामी अपने मकान की रजिस्ट्री कर रहे हैं, वैसे ही उन भावनों को तोड़ा जा रहा है।