वाराणसी

रमजान के बाद एक बार फिर दाल मंडी में गरजेगा बुलडोजर, शुरू हुई मुनादी, 18 भवनों को नोटिस

दाल मंडी में एक बार फिर ईद और रमजान के बाद ध्वस्तिकरण की कार्रवाई शुरू की जाएगी। इसको लेकर सोमवार को मुनादी कराई गई है और 18 मकानों को नोटिस भी दिया गया है...

2 min read
Mar 23, 2026

वाराणसी: दाल मंडी में एक बार फिर ईद और रमजान के बाद ध्वस्तिकरण की कार्रवाई शुरू की जाएगी। इसको लेकर सोमवार को मुनादी कराई गई है और 18 मकानों को नोटिस भी दिया गया है। दरअसल, रमजान का महीना और ईद होने के चलते इस कार्रवाई को फिलहाल रोक दिया गया था और अब इसे एक बार फिर से तेजी से शुरू किए जाने की प्रक्रिया शुरू कर डी गई है। गौरतलब है कि दाल मंडी पूर्वांचल की सबसे बड़ी थोक मंडी है।

18 भवनों को खाली करने का नोटिस

रमजान और ईद के बाद दाल मंडी में एक बार फिर पीडब्ल्यूडी का हथौड़ा और बुलडोजर चलने को तैयार है। इसको लेकर दुकानों और मकान के सामने सोमवार को मुनादी की कार्रवाई की गई। बताया जा रहा है कि 18 मकानों और दुकानों को खाली करने का नोटिस दिया गया है। मुनादी की कार्रवाई से दाल मंडी में एक बार फिर हलचल बढ़ गई है। दुकानदारों के सामने एक बार फिर रोजी रोटी को लेकर संकट खड़ा हो गया है।

27 मार्च से शुरू होगी कार्रवाई

दरअसल, 15 फरवरी को दाल मंडी में आखरी बार ध्वस्तिकरण की कार्रवाई की गई थी। इसके बाद रमजान का महीना होने के कारण जिला प्रशासन ने इसे रोक दिया था। अब रमजान और ईद की समाप्ति के बाद बताया जा रहा है कि 27 मार्च से फिर से ध्वस्तिकरण की कार्रवाई शुरू की जाएगी। लगातार मुनादी करवा कर लोगों को उनके मकानों को खाली करने को कहा जा रहा है।

अब तक 46 भवनों की हुई रजिस्ट्री

जिला प्रशासन से प्राप्त आंकड़ों को मानें तो अब तक 46 भवन स्वामियों ने अपने मकान और दुकान की रजिस्ट्री जिला प्रशासन का नाम कर दी है। बता दें कि इस ध्वस्तिकरण की कार्रवाई की जद में 187 मकान आ रहे हैं, जिनमें 6 धार्मिक स्थल भी शामिल हैं। नई सड़क से चौक तक करीब 600 मीटर का यह रास्ता विश्वनाथ मंदिर दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं के लिए चौड़ा किया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, इस रास्ते को 17.4 मीटर चौड़ा किया जाना है, जिससे श्रद्धालु सुगमता से बाबा विश्वनाथ के दर्शन कर पाएंगे। इसमें सड़क की दोनों तरफ पाथवे और ग्रीन कॉरिडोर का भी निर्माण कराया जाएगा और यह हेरिटेज सड़क मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ड्रीम प्रोजेक्ट है। इस हेरिटेज सड़क के निर्माण के लिए करीब 210 करोड़ रुपए की लागत आएगी।

Published on:
23 Mar 2026 02:26 pm
Also Read
View All
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना का किया गठन, गौ हत्या रोकना प्राथमिकता, टोको-रोको-ठोको सिद्धांत पर करेगी काम

शहर के बाद ग्रामीण क्षेत्र बने अय्यासी का अड्डा, स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का भंडाफोड़, हिरासत में 5 लोग

एयरपोर्ट पर विदेशी यात्री के बैग से बरामद हुआ बारहसिंघा का सिंग, बैंकॉक के लिए उड़ान भरने वाला था यात्री, सीआईएसएफ ने पकड़ा

साल में सिर्फ एक बार खुलता है देवी का यह मंदिर, दर्शन के लिए उमड़ती है भीड़, जानें कहां हैं स्थापित

PAC जवान ने सब्जी विक्रेता व उसकी पत्नी को पीटा, लोगों ने जवान को पीटकर किया घायल, तीनों ट्रामा सेंटर में भर्ती

अगली खबर