22 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एयरपोर्ट पर विदेशी यात्री के बैग से बरामद हुआ बारहसिंघा का सिंग, बैंकॉक के लिए उड़ान भरने वाला था यात्री, सीआईएसएफ ने पकड़ा

लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रविवार को एक विदेशी यात्री के पास से प्रतिबंधित वन्य जीव का अंग बरामद किया गया है। आरोपी के सामान की जांच के दौरान उसके बैग से सीआईएसएफ की टीम को बारहसिंगा का सिंग बरामद हुआ है, जिसे बैंकॉक ले जाने की कोशिश की जा रही थी...

2 min read
Google source verification

फाइल फोटो

वाराणसी: लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रविवार को एक विदेशी यात्री के पास से प्रतिबंधित वन्य जीव का अंग बरामद किया गया है। आरोपी के सामान की जांच के दौरान उसके बैग से सीआईएसएफ की टीम को बारहसिंगा का सिंग बरामद हुआ है, जिसे बैंकॉक ले जाने की कोशिश की जा रही थी। घटना की जानकारी होने के बाद आरोपी यात्री को हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, वाराणसी से एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट संख्या ix215 से बैंकॉक जा रहे विदेशी नागरिक दिमित्री ब्रेकिंन के बैग से बारहसिंगा का सिंग बरामद किया गया है। गौरतलब है कि यह विमान लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से दोपहर 12:35 पर बैंकॉक के लिए उड़ान भरता है। विमान के प्रस्थान से पहले यात्रियों की नियमित सुरक्षा जांच की जा रही थी इसी दौरान सीआईएसएफ के जवानों को आरोपी यात्री का बैग को लेकर संदेह हुआ।

हिरासत में लिया यात्री

संदेश के आधार पर सीआईएसएफ ने आरोपी यात्री के लगेज को स्कैन किया तो संदिग्ध चीज दिखाई दी। इसके बाद बैग को खोलकर तलाशी लिया गया, जिसमें बारहसिंगा का सिंग बरामद हुआ। सीआईएसएफ ने इसकी जानकारी पुलिस को दी और यात्री को हिरासत में ले लिया है।

बारहसिंघा एक संरक्षित जीव है

गौरतलब है कि वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के अनुसार बारहसिंघा एक संरक्षित जीव है, जिसके अंगों का परिवहन व व्यापार पूरी तरह से प्रतिबंधित है। यदि कोई इस तरह के जीवो के अंगों की तस्करी या परिवहन करता है तो उसके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाती है। इस बरामदगी के बाद सीआईएसएफ ने पुलिस व वन विभाग को मामले की जानकारी दी और दोनों विभाग की टीम मौके पर पहुंचने के बाद आरोपी यात्री से पूछताछ में जुटी हुई है।

यात्री से पूछताछ जारी

पुलिस ने बताया कि यात्री से पूछताछ की जा रही है कि उसके पास यह बारहसिंगा का सिंग कहां से आया। इसके साथ ही उसके अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन को भी खंगालने की कोशिश की जा रही है। इस तरह से प्रतिबंधित जीव के अंगों की तस्करी भारत में गैरकानूनी है। जानकारी होने के बाद इंटेलिजेंस की टीम भी मौके पर पहुंचकर आरोपी यात्री से पूछताछ कर रही है।