वाराणसी

वाराणसी में छाया घना कोहरा, छह उड़ानें रद्द होने से परेशान हुए यात्री

वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर मंगलवार को घने कोहरे के कारण विमान सेवाएं बुरी तरह प्रभावित रहीं। सुबह करीब 9 बजे तक दृश्यता घटकर सिर्फ 100 मीटर रह गई थी, जिससे उड़ानों का आना-जाना मुश्किल हो गया।

less than 1 minute read
Jan 07, 2026
Madhya Pradesh Government Purchases ₹250 Crore Jet Aircraft
Madhya Pradesh Government Purchases ₹250 Crore Jet Aircraft- Demo pic

वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर मंगलवार को घने कोहरे के कारण विमान सेवाएं बुरी तरह प्रभावित रहीं। सुबह करीब 9 बजे तक दृश्यता घटकर सिर्फ 100 मीटर रह गई थी, जिससे उड़ानों का आना-जाना मुश्किल हो गया। इसके चलते कई उड़ानों में देरी हुई और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

घने कोहरे के कारण छह उड़ानें रद्द

सुबह 11 बजे तक दृश्यता बढ़कर करीब 300 मीटर हुई, लेकिन तब तक हालात सामान्य नहीं हो सके। इसी वजह से दोपहर 12 बजे तक एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन लगभग ठप रहा। दोपहर 12:05 बजे अकासा एयर की एक उड़ान बेंगलुरु से वाराणसी एयरपोर्ट पर उतर सकी। घने कोहरे के कारण शाम को संचालित होने वाली छह उड़ानों को रद्द कर दिया गया। इससे यात्रियों की परेशानियां और बढ़ गईं।

देरी से पहुंचने वाली उड़ानों में बेंगलुरु से आने वाली अकासा एयर की उड़ान QP 1421 शामिल रही, जो सुबह 10 बजे पहुंचने वाली थी, लेकिन 2 घंटे 5 मिनट की देरी से 12:05 बजे एयरपोर्ट पर उतरी।

देर से उड़ी कई फ्लाइट

इसके अलावा मुंबई से इंडिगो की उड़ान 6E 5123, जो सुबह 11 बजे पहुंचनी थी, वह 2 घंटे 13 मिनट की देरी से दोपहर 1:13 बजे वाराणसी पहुंची। हैदराबाद से इंडिगो की उड़ान 6E 307 अपने निर्धारित समय 11:35 बजे के बजाय करीब 2 घंटे की देरी से 1:22 बजे पहुंची।

वहीं बेंगलुरु से इंडिगो की उड़ान 6E 438 तय समय 11:45 बजे की जगह करीब 1 घंटे की देरी से 12:35 बजे एयरपोर्ट पर उतरी। दिल्ली से आने वाली एयर इंडिया की उड़ान AI 1741, जिसका समय 12 बजे था, वह भी 1 घंटे की देरी से दोपहर 1 बजे वाराणसी पहुंची।

Published on:
07 Jan 2026 09:31 am
Also Read
View All
वाराणसी परिक्षेत्र में 7200 करोड़ की परियोजनाएं चालू, सीएम योगी ने दिए गुणवत्तापूर्ण कार्य के निर्देश, लापरवाही पर कार्रवाई तय

दो दिवसीय दौरे पर काशी पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, पीएम नरेंद्र मोदी के कार्यकाल पर आयोजित प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन

वाराणसी: पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पलटी नर्सिंग छात्रा की मौत की गुत्थी, अबॉर्शन पिल की थ्योरी खारिज; ब्लीडिंग का सच आया सामने

दो सौ CCTV से हुआ वाराणसी में GST अधिकारी के ससुराल में चोरी का खुलासा, 4 आरोपी 2 करोड़ के गहने संग अरेस्ट

GST अधिकारी के ससुराल में 2.5 करोड़ के गहने चुराने वाले 2 अरेस्ट, वाराणसी पुलिस ने एक को किया ‘लंगड़ा’