वाराणसी

विधान परिषद चुनाव नतीजे: हारी हुई सीटों की समीक्षा करेगी बीजेपी, ब्रजेश पाठक बोले- जनता का विश्वास हमारे साथ

Brajesh Pathak: डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने कहा कि टीचर्स और ग्रेजुएट्स चुनाव क्षेत्रों के लिए विधान परिषद सीटों के चुनाव खत्म हो गए हैं। हम इन चुनाव नतीजों का एनालिसिस करेंगे।
2 min read
• •
Updated: 28 Oct 2026, 4:34 PM IST
Brajesh Pathak
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक (Photo-IANS)

Brajesh Pathak on Legislative Council Election Results:उत्तर प्रदेश के विधान परिषद चुनाव परिणाम पर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि टीचर्स और ग्रेजुएट्स चुनाव क्षेत्रों के लिए विधान परिषद सीटों के चुनाव खत्म हो गए हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने जिन सीटों पर चुनाव लड़ा था, उन सभी पर जीत हासिल की है। वाराणसी में मीडिया से बात करते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि हम उन चुनाव क्षेत्रों का रिव्यू करेंगे जहां हमें जीत नहीं मिली। जैसा कि आप अच्छी तरह जानते हैं, BJP 2027 में लगातार तीसरी बार भारी बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। हम इन चुनाव नतीजों का एनालिसिस करेंगे। यूपी में विधान परिषद (एमएलसी) की 11 में से 8 सीटों के परिणाम आ चुके है। अभी तक बीजेपी ने 5 सीटें जीती है और वहीं सपा की झोली में 3 सीटें आई है। 3 सीटों पर मतगणना चल रही है।

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनावों का समर्थन करती है बीजेपी

डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने ​कहा कि बीजेपी बेहतर चुनाव मैनेजमेंट की वजह से उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव जीत रही है। BJP स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनावों का समर्थन करती है। जब समाजवादी पार्टी और INDI अलायंस चुनाव हारते हैं, तो वे सिर्फ अपनी इज्जत बचाने के लिए ऐसे बेबुनियाद बयान देते हैं। BJP ने हमेशा चुनावी ईमानदारी और पारदर्शिता में विश्वास किया है।

बीजेपी ने पांच सीटों पर किया कब्जा

भाजपा ने अभी तक मेरठ टीचर, मेरठ ग्रेजुएट, बरेली टीचर, लखनऊ टीचर और आगरा स्नातक सीट जीत ली है। वहीं गोरखपुर शिक्षक पर आगे है। समाजवादी पार्टी ने वाराणसी टीचर, आगरा टीचर और झांसी स्नातक पर कब्जा कर लिया है। वहीं, वाराणसी स्नातक और लखनऊ स्नातक पर आगे चल रही है। आगरा खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल विजय जीते हैं। आकाश ने अपने प्रतिद्वन्दी भाजपा के हरि किशोर तिवारी को 4268 वोटों से हराया है।

इलाहाबाद-झांसी से सपा उम्मीदवार मान सिंह जीते

उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव में इलाहाबाद-झांसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से अखिलेश यादव के प्रत्याशी 27663 वोटों से जीत गए है। समाजवादी पार्टी के मान सिंह यादव को इलाहाबाद-झांसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से विजेता घोषित किया गया है। मान सिंह यादव को 60,358 वोट मिले हैं। जबकि दूसरे नंबर पर भाजपा के अशोक कुमार राठौर और 3949 वोट पर शिवशंकर पटेल तीसरे नंबर पर हैं।

Updated on:
28 Oct 2026, 4:34 PM IST
Published on:
Also Read
View All