वाराणसी

बरेली के डीएम के फेसबुक पोस्ट पर सरकार में घमासान, डिप्टी सीएम ने कहा दूसरी पार्टी के प्रवक्ता लग रहे जिलाधिकारी

यूपी सरकार ने दिये कार्रवाई के संकेत, जानिए क्या है कहानी
2 min read
• •
Updated: 30 Jan 2018, 2:18 PM IST
Bareilly DM Facebook post
Bareilly DM Facebook post

वाराणसी. बरेली के जिलाधिकारी राघवेन्द्र विक्रम सिंह के फेसबुक पोस्ट को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ सरकार में घमासान मच गया है। मंगलवार को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने डीएम पर कार्रवाई करने के संकेत दे दिये हैं। केशव प्रसाद मौर्या ने साफ कहा कि बरेली डीएम की फेसबुक पोस्ट को स्वीकार नहीं किया जायेगा। सरकार इस पोस्ट का संज्ञान लेगी और आश्वयक कार्रवाई भी करेगी।
यह भी पढ़े:-चन्द्रगहण में इन बातों को रखें ध्यान , घंटों बंद रहेंगे मंदिर के कपाट


IMAGE CREDIT: Patrika

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि बरेली डीएम की फेसबुक पोस्ट किसी पार्टी के प्रवक्ता की तरह है। इसे सरकार किसी हालत में स्वीकार नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि कासगंज में हिंसा की शुरुआत करने वालों को कोई ताकत बचा नहीं सकती है। दोषी कही पर छिपे होंगे। पुलिस उन्हें पताल से भी खोज निकालेगी। कासगंज की स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि कासगंज में गणतंत्र दिवस पर २६ जनवरी को जो घटना हुई है उससे वह व्यक्तिगत तौर पर आहत है। प्रदेश में ऐसी किसी घटना को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। विरोधी दलों ने सीएम योगी सरकार पर जो सवाल उठाये हैं उस पर केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि कासगंज दंगे को लेकर यूपी सरकार की विफलता नहीं है जो भी तिरंगे का आपमान करेगा सरकार उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी। उन्होंने विपक्षी दलों पर हमला बोलते हुए कहा कि राजनीतिक दल कासंगज को लेकर राजनीति न करें।
यह भी पढ़े:-पद्मावती के बाद करणी सेना की सुनायी पड़ेगी यहां पर धमक, राजनीतिक दल होंगे लाचार

बरेली डीएम के पोस्ट के बाद सीएम योगी सरकार की हुई थी किरकिरी
बरेली के डीएम राघवेन्द्र विक्रम सिंह ने कासगंज दंगे के बाद अपने फेसबुक पर एक पोस्ट किया था, जिससे सीएम योगी आदित्यनाथ सरकार की किरकिरी हो रही थी। बरेली डीएम ने फेसबुक पर लिखा था कि अजब रिवाज बन गया है, मुस्लिम मौहलें में जबरदस्ती जुलूस ले जाओ और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाओ। क्यों भाई वे पाकिस्तानी हैं क्या? यही यहां बरेली में खैलम में हुआ था फिर पथरवा हुआ, मुकदमे लिखे गये। डीएम के पोस्ट के बाद जब बवाल मचा तो जिलाधिकारी ने अपने फेसबुक एकाउंट से इस पोस्ट को हटा दिया था लेनिक सरकार तक यह पोस्ट पहुंच गया है और इसी क्रम में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने इलाहाबाद में अपना बयान दिया है।
यह भी पढ़े:-कासगंज में दंगे को लेकर बीजेपी ने दिखायी सख्ती, प्रदेश अध्यक्ष ने दिया बड़ा बयान

Published on: