वाराणसी

Dev Deepawali 2025: 10 लाख दीपों से रोशन होंगे घाट; लेजर शो के साथ और क्या-क्या होगा?

Dev Deepawali 2025: इस बार घाटों को 10 लाख दीपों से रोशन किया जाएगा। लाखों भक्त इस दौरान आएंगे। जानिए लेजर शो के साथ और क्या-क्या होगा?
less than 1 minute read
• •
Updated: 23 Sep 2025, 12:07 PM IST
dev diwali 2025 celebrated what auspicious time this year
क्यों मनाई जाती है देव दिवाली, इस बार क्या है मुहूर्त का समय। फोटो सोर्स-Ai

Dev Deepawali 2025: देव दीपावली (Dev Deepawali) को ऐतिहासिक और भव्य बनाने की तैयारियों में योगी सरकार जुट गई है। इस बार देव दीपावली 5 नवंबर को मनाई जाएगी। योगी सरकार वाराणसी के घाटों को 10 लाख से ज्यादा दीपों से रोशन किए जाने की योजना बना रही है। इनमें से करीब 1 लाख दीप गाय के गोबर से निर्मित होंगे।

देव दीपावली पर लेजर शो और ग्रीन आतिशबाजी

काशी के अर्धचंद्राकार घाटों की अलौकिक और अद्भुत छटा देव दीपावली पर दिखाई देगी। देव दीपावली के दृश्य को देखने बड़ी संख्या में देशी और विदेशी मेहमान काशी पहुंचते हैं। लेजर शो और ग्रीन आतिशबाजी भी देव दीपावली पर होगी।

10 लाख से ज्यादा दीपों से घाट जगमगाएंगे

10 लाख से ज्यादा दीप घाटों, तालाबों और कुंडों पर योगी सरकार और जनसहभागिता से जगमगाते दिखेंगे। संयुक्त निदेशक (पर्यटन) दिनेश कुमार की माने तो, 10.10 लाख दीपों से गंगा के घाट देव दीपावली पर रोशन किए जाएंगे। कुछ डिजाइनर दीप भी इनमें से होंगे। साथ ही 1 लाख दीप गाय के गोबर से बने होंगे। घाटों की साफ-सफाई होगी। साथ ही गंगा किनारे घाटों को इलेक्ट्रिक लाइट से रोशन किया जाएगा।

1 से 4 नवंबर तक राजघाट पर सांस्कृतिक कार्यक्रम

पर्यटन विभाग के संयुक्त निदेशक का कहना है कि देव दीपावली से पहले 1 से 4 नवंबर तक राजघाट पर सांस्कृतिक कार्यक्रम "गंगा महोत्सव" का आयोजन किया जाएगा। स्थानीय कलाकारों को इसमें वरीयता दी जाएगी। चेत सिंह घाट पर लेजर शो के जरिए काशी से जुड़ी धार्मिक कथाएं दिखाई जाएंगी। गंगा पार रेत पर प्रदूषण रहित ग्रीन आतिशबाजी का भी शो होगा। देव दीपावली पर अनोखी छटा को देखने बड़ी तादाद में देश-विदेश से पर्यटक काशी पहुंचते हैं।

Updated on:
23 Sep 2025, 12:07 PM IST
Published on:
Also Read
View All
श्रद्धालुओं के गले से लूटते थे चेन, बातों में उलझाकार गहनों पर करते थे हाथ साफ, वाराणसी पुलिस ने दक्षिण भारतीय गैंग के 14 सदस्यों को पकड़ा

उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए कांग्रेस-सपा गठबंधन पर अजय राय ने जताया आत्मविश्वास, कहा – ‘बीजेपी का होगा सफाया’

गलत दिशा से आई कार ने बाइक में मारी टक्कर, वाराणसी में फ्लाईओवर से नीचे गिरने से दवा कारोबारी की गई जान

देव दीपावली के दिन नहीं होंगे बाबा विश्वनाथ के सुगम दर्शन, ऑनलाइन बुकिंग बंद, मंगला आरती का भी टिकट नहीं

एलबीएस एयरपोर्ट पर एलिवेटेड रोड का काम पूरा, टर्मिनल तक आसानी से पहुंच सकेंगे यात्री, जानें कब तक पूरा होगा विस्तारीकरण का काम