
Varanasi Dev Dipawali: वाराणसी में 24 नवंबर को होने वाली विश्व प्रसिद्ध देव दीपावली में अध्यात्म और राष्ट्रवाद का एक अनूठा संगम देखने को मिलेगा। इस बार विश्व प्रसिद्ध दशाश्वमेध घाट पर होने वाली गंगा आरती तिरंगे की थीम पर होगी और कोलकाता, वाराणसी और पूर्वांचल के विभिन्न जिलों से 21 क्विंटल फूलों से घाट की सजावट की जाएगी। बता दे कि इस इस महा आरती में 21 अर्चक और 42 देव कन्याएं शामिल होती हैं और देव दीपावली पर गंगा आरती विशेष आकर्षण का केंद्र होती है। एक तरफ मां गंगा की भव्य और दिव्या आरती की जाएगी, तो वहीं दूसरी तरफ देश की सेवा करते हुए वीरगति को प्राप्त होने वाले जवानों के परिजनों को भागीरथी शौर्य सम्मान दिया जाएगा।
गंगा सेवा निधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्रा ने बताया कि 24 नवंबर को देव दीपावली पर यह कार्यक्रम शाम के 5 बजे से शुरू हो जाएगा। सबसे पहले देश की सेवा करते हुए शहीद होने वाले जवानों का सम्मान किया जाएगा। इस मौके पर सीआरपीएफ और आरपीएफ के चार शहीद जवानों के परिवार को भागीरथी शौर्य सम्मान दिया जाएगा। वही इस मौके पर देश के कई अलग-अलग हिस्सों से लाए गए 21 क्विंटल फूल से पूरे घाट की सजावट की जाएगी।
सुशांत मिश्रा ने बताया कि गंगा आरती की शुरुआत मुख्य अर्चक आचार्य रणधीर के नेतृत्व में 21 ब्राह्मणों द्वारा वैदिक रीति रिवाज से किया जाएगा। वही दुर्गा चरण इंटर कॉलेज की बाई 42 कन्याओं जो रिद्धि सिद्धि के रूप में ब्राह्मणों के साथ होगी तथा श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के डमरु दल के सदस्यों द्वारा इस गंगा आरती की शुरुआत की जाएगी। इस दौरान घाटों पर लाखों दीपों का प्रजवल्लन किया जाएगा, जिससे घाटों और भवनों का कोना-कोना जगमग हो उठेगा। उन्होंने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर गंगा सेवा निधि की तरफ से 24 अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। वहीं भारत सेवा आश्रम के 100 स्वयंसेवक सुरक्षा उपकरणों के साथ कार्यक्रम स्थल पर मौजूद रहेंगे।
सुशांत ने बताया है कि इस भव्य महा आरती को और दीपोत्सव को लोग घर बैठे भी यूट्यूब के माध्यम से देख सकते हैं। उन्होंने बताया कि यूट्यूब पर गंगा सेवा निधि के चैनल पर इसका सीधा प्रसारण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 1999 कारगिल युद्ध विजय के उपलक्ष में यहां गंगा आरती की शुरुआत की गई थी। इसके साथ ही अमर बलिदानियों की स्मृति में आकाशदीप का विस्तारीकरण और राष्ट्रीयता का रूप दिया गया था। संस्था भारत के वीर योद्धाओं की स्मृति में आकाशदीप प्रज्वलित करती है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक साल देश की सेवा करते हुए शहीद हुए सैनिकों के परिजनों को संस्था की तरफ से आर्थिक सहायता दी जाती है। इस बार भी भागीरथी शौर्य सम्मान के साथ एक लाख रुपए की आर्थिक सहायता की जाएगी।