वाराणसी

5 साल में दोगुना हुई देव दीपावली की चमक, 12 लाख की जगह 25 लाख हुई दियों की संख्या, राष्ट्रपति भी हो चुकी हैं शामिल

Varanasi News: धर्म और आध्यात्मिक की नगरी काशी में देव दीपावली ने पिछले 5 सालों में भव्य स्वरूप धारण कर लिया है और अब इसे वैश्विक पहचान मिल चुकी है...
2 min read
• •
Updated: 20 Nov 2026, 8:25 AM IST
Varanasi latest news
गंगा आरती होता है आकर्षण का केंद्र, (Pc- ganga seva nidhi Instagram)

Dev dipawali Varanasi: धर्म और आध्यात्मिक की नगरी काशी में देव दीपावली ने पिछले 5 सालों में भव्य स्वरूप धारण कर लिया है और अब इसे वैश्विक पहचान मिल चुकी है। वर्ष 2021 में जहां घाटों पर करीब 12 लाख दीये जलाकर देव दीपावली को भव्य रूप दिया गया था। वहीं, 2025 में दीपों की संख्या बढ़कर 25 लाख तक हो गई। इस बार देव दीपावली और अधिक दीये जलाने का लक्ष्य रखा गया है। बताया जा रहा है कि इस बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्य अतिथि के तौर पर इस भव्य आयोजन में शामिल होंगे और गंगा नदी के तट पर बोट के जरिए काशी की छटा को निहारेंगे।

70 देशों के राजदूत भी बने हैं साक्षी

काशी की देव दीपावली पिछले पांच सालों में दोगुनी हो चुकी है। अब केवल घाटों पर दीये जलाने तक यह सीमित नहीं रही है, बल्कि हर साल खास संदेश, राष्ट्रीय महत्व की घटना, सांस्कृतिक विरासत और अंतरराष्ट्रीय सहभागिता को आयोजन का हिस्सा बनने लगी है। पिछले 5 वर्षों में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, 70 देश के राजदूत, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस आयोजन के साक्षी बन चुके हैं। पिछले 5 वर्षों में घाटों की सजावट, लेजर शो, 3D प्रोजेक्शन, ग्रीन आतिशबाजी, सांस्कृतिक प्रस्तुति से इस आयोजन का भौगोलिक विस्तार भी बढ़ चुका है।

सबसे बड़ी बात यह है कि काशी में होने वाले इस आयोजन में बड़ी संख्या में पर्यटक भी पहुंचते हैं। प्रत्येक साल करीब 10 लाख पर्यटक काशी की इस छटा को देखने के लिए यहां पहुंचते हैं। इस बार जिला प्रशासन ने उम्मीद जताई है कि 15 लाख से ज्यादा पर्यटक काशी में आएंगे। 2025 की देव दीपावली में दीपों की संख्या 25 लाख तक पहुंचाने का दावा किया गया था। इस बार 84 घाटों के साथ काशी के 96 कुंड और तालाबों पर भी दीप जलाए जाएंगे। 2025 में ऑपरेशन सिंदूर की थीम थी। दशाश्वमेध घाट पर अमर जवान ज्योति की अनुकृति के माध्यम से देश के वीर सैनिकों को सम्मान दिया गया था। वही चेत सिंह घाट पर 3D प्रोजेक्शन मेपिंग, ग्रीन आतिशबाजी व अन्य प्रस्तुतियों ने आयोजन को नया स्वरूप दे दिया। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए थे।

2022 में आई थीं राष्ट्रपति

कोरोना काल के बाद 2021 की देव दीपावली में 12 लाख दीप जलाए गए थे। दशाश्वमेध घाट पर इंडिया गेट की अनुकृति तैयारी की गई थी, जिसने लोगों का ध्यान खींचा था। वही 2022 में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहली बार काशी की देव दीपावली में शामिल हुई थी। उनके साथ राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। उस वर्ष 15 लाख दिए जलाए गए थे। वहीं, 2023 की देव दीपावली में 70 देश के राजदूत इसके साक्षी बने थे और इसे अंतरराष्ट्रीय मंच पर एक नई पहचान मिल गई।

Updated on:
20 Nov 2026, 8:25 AM IST
Published on:
Also Read
View All