वाराणसी

त्रिपुष्कर योग में मनाई जाएगी धनतेरस, दिवाली तक खरीदारी के लिए शुभ मुहूर्त, सोने-चांदी का रेट भी सस्ता

Dhanteras Diwali 2021 Tripushkar Yog Shubh Muhurt Investment- इस साल धनतेरस (Dhanteras) पर 19 वर्ष बाद त्रिपुष्कर योग बन रहा है। चार नवंबर तक ऐसे ही मुहूर्त बन रहे हैं। यह शुभ योग खरीदारी के लिए अच्छा समय है। प्रॉपर्टी, ज्वेलरी, इलेक्ट्रॉनिक सामान से लेकर सोने चांदी में निवेश तक करना शुभ होगा।

2 min read
Dhanteras Diwali 2021 Tripushkar Yog Shubh Muhurt Investment

वाराणसी. Dhanteras Diwali 2021 Tripushkar Yog Shubh Muhurt Investment. इस साल धनतेरस (Dhanteras) पर 19 वर्ष बाद त्रिपुष्कर योग बन रहा है। चार नवंबर तक ऐसे ही मुहूर्त बन रहे हैं। यह शुभ योग खरीदारी के लिए अच्छा समय है। प्रॉपर्टी, ज्वेलरी, इलेक्ट्रॉनिक सामान से लेकर सोने चांदी में निवेश तक करना शुभ होगा। कहा जाता है कि त्रिपुष्कर योग में बन रहे कामों में तीन गुना अधिक फायदा मिलता है। काशी विद्वत परिषद के संगठन मंत्री पं. दीपक मालवीय ने कहा कि धनतेरस पर हस्त नक्षत्र एवं त्रिपुष्कर योग का संयोग बन रहा है। महालक्ष्मी पूजन के लिए चार नवंबर को उत्तम मुहूर्त स्थिर कुंभ लग्न में दिन में 1:14 से 2:46 तक, स्थिर लग्न वृष में सायंकाल 5:52 से 7:49 बजे तक है।

दो नवंबर को धनतेरस पर 19 साल बाद तिथि वार और नक्षत्र से मिलकर त्रिपुष्कर नाम का शुभ योग बन रहा है। इससे पहले दो नवंबर 2002 को धनतेरस पर यह योग बना था। इस शुभ योग में किए गए निवेश से तीन गुना फायदा मिल सकता है। त्रिपुष्कर योग में की गई खरीदारी भी तीन गुना शुभ और फायदेमंद मानी जाती है। इसलिए इस दिन बिजनेस और शुभ कामों की शुरुआत करनी चाहिए।

जमकर करें सोना चांदी की खरीदारी

दिवाली (Diwali) का आरंभ धनतेरस पर खरीदारी के साथ होता है। मान्यता है कि इस दिन सोना चांदी खरीदने से घर में बरकत आती है। इस शुभ मुहूर्त में सोने, हीरे या अन्य कीमती आभूषणों की खरीद के अलावा जमीन आदि में निवेश भी करना शुभ माना जाता है।

किस तारीख को क्या खरीदें

31 अक्तूबर- ब्रह्म योग के साथ ही रविवार और पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र का संयोग बनने से प्रॉपर्टी में निवेश या खरीदारी के लिए भी ये दिन शुभ है। इस दिन औजार, मशीनरी और व्हीकल की खरीदारी करना शुभ रहेगा।

01 नवंबर- इस दिन इंद्र योग रहेगा। उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र होने से सिद्धि देने वाला श्रीवत्स योग रहेगा। इस दिन इलेक्ट्रॉनिक सामानों की खरीदारी करने के लिए विशेष मुहूर्त रहेगा।

02 नवंबर- इस दिन धनतेरस है। खरीदारी के लिए इसे अबूझ मुहूर्त भी कहा जाता है। साथ ही इस दिन त्रिपुष्कर योग बनने से हर तरह का निवेश और खरीदारी की जा सकती है। इस दिन वाहन, भूमि, भवन, आभूषण व वस्त्र आदि की खरीदारी करना सही रहेगा।

03 नवंबर- रूप चतुर्दशी पर चित्रा नक्षत्र दिनभर रहेगा। चंद्रमा और बुध दोनों ही इस नक्षत्र में रहेंगे और चंद्रमा पर बृहस्पति की दृष्टि होने से घर की सजावट और सुख-सुविधाओं की चीजों की खरीदारी कर सकते हैं।

04 नवंबर- दीपावली महापर्व पर सूर्योदय के साथ ही चतुर्ग्रही शुभ योग शुरू हो जाएगा, जो कि रात भर रहेगा। इस दिन हर तरह की खरीदारी के लिए विशेष मुहूर्त बन रहा है।

Published on:
30 Oct 2021 12:52 pm
Also Read
View All