वाराणसी

इमरान खान को भारतीय सेना का व महागठबंधन को पीएम मोदी की राजनीतिक शक्ति का भय समाया

डिप्टी सीएम डा.दिनेश शर्मा ने दिया बयान, सपा, बसपा व कांग्रेस पहले से मिले हुए
2 min read
• •
Updated: 9 Mar 2019, 2:45 PM IST
Dr Dinesh Sharma
Dr Dinesh Sharma

वाराणसी. यूपी के डिप्टी सीएम डा.दिनेश शर्मा ने शनिवार को महागठबंधन पर जमकर हमला बोला है। डिप्टी सीएम ने कहा कि जिस तरह से पाकिस्तान के पीएम इमरान खान को भारत की सैन्य शक्ति का डर समाया हुआ है उसी तरह सपा, बसपा व कांग्रेस को पीएम मोदी की राजनीतिक शक्ति का डर है इसके चलते ही विरोधी दल पहले से ही एक है। मीडिया कहती है कि अखिलेश यादव व मायावती के गठबंधन में राहुल गांधी की कांग्रेस शामिल हो सकती है जबकि सच्चाई यह है कि तीनों दल पहले से ही गठबंधन में शामिल है।
यह भी पढ़े:-अखिलेश यादव ने एक झटके से पलट दी बाजी, शिवपाल यादव को लगा सबसे तगड़ा झटका

चिरईगांव में राजकीय इंटर कॉलेज का शिलान्यास करने के बाद मीडिया से बातचीत में डा.दिनेश शर्मा ने कहा कि सपा, बसपा व कांग्रेस मिले हुए हैं। पहले विरोधी दल अलग-अलग होने की बात कहते हैं जब उन्हें सफलता मिलती नहीं दिखती है तो वह एक होने लगते हैं। हिन्दुस्तान में मौका मिलता है तो वहां एक हो जायेंगे। यदि देश के बाहर से भी गठबंधन करने का मौका मिलता है तो वहां से भी गठबंधन कर लेंगे। इमरान खान से विरोधी दलों की तुलना करने के प्रश्र पर कहा कि हम किसी से तुलना नहीं कर रहे हैं। विरोधी दलों का पूरा सम्मान करते हैं। इमरान खान विदेशी नेता है और विरोधी दल हमारे देश के हैं। पीएम नरेन्द्र मोदी के वाराणसी संसदीय सीट से चुनाव लडऩे के प्रश्र पर कहा कि काशी में गंगापुत्र पीएम नरेन्द्र मोदी जी ने गंगा को अपनी मां माना है। पीएम मोदी यहां से चुनाव लड़ते हैं तो बनारस के साथ यूपी को आनंदित करने वाली बात होगी। सभी चाहते हैं कि पीएम मोदी देश का नेतृत्व करे। पीएम मोदी का चुनाव लडऩा महत्वपूर्ण नहीं होता है मोदी जहां पर उपस्थित रहते हैं और कही से भी उनका संबंध होता है तो वह सौभाग्यशाली क्षण होता है। बनारस के कण-कण में मोदीमय है। पूरा देश ही मोदीमय है। नीरव मोदी पर कांग्रेस के हमला पर डिप्टी सीएम ने कहा कि उन्हें डर हो गया है क्योंकि अभी सरकार ने भगोड़े नीरव मोदी का घर उड़ाया है इसलिए कांग्रेस की चिंता बढ़ गयी है।
यह भी पढ़े:-बीजेपी ने प्रियंका गांधी को दी बड़ी चुनौती, अखिलेश यादव की भी बढ़ गयी परेशानी

Published on:
Also Read
View All
‘जब बीजेपी समर्थक झगड़े पर उतारू हो जाएं तो समझ लीजिए उनका कैंडिडेट हार रहा’, सपा एमएलसी से धक्का-मुक्की पर सांसद विरेंद्र सिंह

‘रागिनी सोनकर खुद बीजेपी जॉइन करना चाहती हैं’, सपा विधायक के धमकाने के आरोप पर एमएलसी धर्मेंद्र सिंह

MLC Election: वाराणसी में शुरू हुआ मतदान, 75 हजार मतदाता चुनेंगे अपना जनप्रतिनिधि, मैदान में 34 प्रत्याशी

वनवास के बाद भाइयों से मिले भगवान राम, काशी में निभाई गई सदियों पुरानी परंपरा, शाही परिवार भी हुआ शामिल

काशी में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का नजारा, तीन दिवसीय एयर शो की शुरुआत, महिला पायलट्स भी दिखा रहीं वायुसेना का शौर्य