
वाराणसी. लखनऊ में एपल कंपनी के एरिया सेल्स मैनेजर विवेक तिवारी की हत्यारोपी दो सिपाहियों की मदद के लिए पुलिसकर्मी आगे आने लगे हैं। डीजीपी के आदेश को ताक पर रख कर अब पुलिसकर्मियों ने गोपनीय ढंग से विरोध शुरू कर दिया है। इसी क्रम में शुक्रवार को पुलिस लाइन में हत्यारोपी दोनों सिपाहियों के समर्थन में बैठक करने आ रहा बर्खास्त सिपाही को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वरिष्ठ अधिकारियों को जब इस बात की जानकारी मिली तो उन्होंने कड़ाई से कार्रवाई करने को कहा है।
यह भी पढ़े:-टीईटी आवेदन करने की तिथि बढ़ी, जानिए कब तक भर सकते हैं फार्म
बर्खास्त सिपाही बृजेन्द्र सिंह यादव खुद को रक्षक कल्याण ट्रस्ट द्वारा संचालित अराजपत्रित पुलिस वेलफेयर एसोसिएशन का राष्ट्रीय अध्यक्ष बताता है। पुलिसकर्मी इस संगठन का फर्जी मानती है लेकिन सूत्रों की माने तो कई पुलिसकर्मी गोपनीय रुप से इस संगठन से जुड़े हुए हैं। बृतेन्द्र सिंह यादव यादव जेल में बंद दोनों सिपाहियों के समर्थन में पुलिस लाइन में बैठक करने जा रहा था। इसी बीच कैंट पुलिस को इस बात की जानकारी मिल गयी। मामला विभाग से जुड़ा होने के चलते पुलिस ने बर्खास्त सिपाही बृजेन्द्र सिंह यादव को गिरफ्तार कर लिया है। कैंट पुलिस ने गिरफ्तार की पुष्टि कर दी है।
यह भी पढ़े:-बीजेपी ज्वाइन कर सकते हैं राजा भैया, इस दिन होगी घोषणा
हत्यारोपी सिपाहियों के समर्थन में सोशल मीडिया पर लड़ी जा रही जंग
हत्यारोपी दोनों सिपाही प्रशांत चौधरी व संदीप के समर्थन में सोशल मीडिया में तेजी से जंग लड़ी जा रही है। कुछ पुलिसकर्मियों ने दोनों सिपाहियों के विरोध में 11 अक्टूबर को मेस में खाने का बहिष्कार करने की अपील की है। इस अपील का कितना असर होता है यह देखने की बात है इतना तो साफ हो गया है कि जिस तरह डीजीपी ओपी सिंह ने इस मामले में अनुशासन को ध्यान मे ंरखते हुए सख्त रुख अपनाया हुआ है उसका बहुत अधिक असर पुलिसकर्मी पर नहीं पड़ रह है। हत्या जैसे आरोप में फंसे सिपाहियों के समर्थन में पुलिसकर्मी अनुशासन तोडऩ से बाज नहीं आ रहे हैं। इस लड़ाई में विभाग से बाहर किये गये सिपाहियों के शामिल होने से बात बिगड़ती जा रही है।
यह भी पढ़े:-इस IPS ने दिखाया आईना तो जागी मिर्जामुराद पुलिस, पशु तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई