वाराणसी

नगर निगम चुनाव के लिए नामांकन तिथि जारी, इन दिन आवंटित होगा चुनाव चिहृन

जिलाधिकारी ने जारी किया निर्देश, जानिए क्या है कहानी
2 min read
• •
Updated: 31 Oct 2017, 5:46 PM IST
Nagar Nigam Election 2017
Nagar Nigam Election 2017

वाराणसी. जिलाधिकारी योगेश्वर राम मिश्र ने मंगलवार को नगर निगम, नगर पालिका परिषद (रामनगर) व नगर पंचायत गंगापुर की नामांकन तिथि को जारी कर दिया है। डीएम का निर्देश जारी होने के बाद विभिन्न राजनीतिक दलों को प्रत्याशियों की सूची जारी करनी होगी। आप व कांग्रेस ने ही अभी तक कुछ प्रत्याशियों की सूची जारी की है, जबकि सपा, बसपा व बीजेपी इस मामले में फिसड्डी साबित हो रहे हैं।
यह भी पढ़े:-प्रबोधिनी एकादशी पर लगायी गंगा में डुबकी, जाग गये भगवान विष्णु


जिलाधिकारी के निर्देश के अनुसार एक से सात नवम्बर तक सुबह ११ से दोपहर तीन बजे तक नामांकन का समय निर्धारित किया गया है। ८ नवम्बर को सुबह ११ से दोपहर ३ बजे तक नामांकन पत्रों की जांच की जायेगी। प्रत्याशियों के नाम वापसी के लिए १० नवम्बर को सुबह ११ से दोपहर ३ बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। ११ को सुबह ११ बजे से काम खत्म होने तक प्रत्याशियों को चुनाव चिहृन का आवंटन किया जायेगा। २६ नवम्बर को सुबह ७.३० से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। इसके बाद १ दिसम्बर को सुबह आठ बजे से मतगणना आरंभ हो जायेगा। मतगणना परिणाम आने तक जारी रहेगी।
यह भी पढ़े:-अनुप्रिया पटेल ने सीएम योगी सरकार पर किया बड़ा हमला, बोला हमने हटवाये डीएम व एसएसपी

अब होगा मेयर पद के प्रत्याशियों का खुलासा
विभिन्न राजनीति दल आराम से मेयर पद के प्रत्याशी की खोज में जुटे हुए थे, लेकिन नामांकन तिथि जारी हो जाने के बाद से उनके उपर दबाव बढ़ गया है और उन्हें जल्द से जल्द प्रत्याशी के नाम की घोषणा करनी होगी। मेयर पद की सीट इस बार आरक्षित हो गयी है इसलिए किसी भी प्रत्याशी को प्रचार करने का मौका नहीं मिला है। राजनीतिक दलों ने भी उनके नाम का खुलासा नहीं किया है, जिसके चलते संभावित प्रत्याशियों के पास चुनाव प्रचार करने का अधिक मौका नहीं बचा है। नामांकन तिथि जारी होने के बाद सभी की निगाहे मेयर पद प्रत्याशियों पर टिक गयी है।
यह भी पढ़े:-सीएम योगी आदित्यनाथ नहीं अखिलेश यादव को देना होगा बड़ा इम्तिहान

Published on:
Also Read
View All