
वाराणसी. पीएम नरेन्द्र मोदी व फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रां के वापस जाने के दूसरे दिन जिलाधिकारी ने शहर की व्यवस्था जानने के लिए खुद ही कार चलाकर स्थिति का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने पीएम मोदी द्वारा उद्घाटन किये गये मंडुवाडीह आरओबी को देखा और वहां पर स्पीड ब्रेकर बनाने का निर्देश जारी किया।
यह भी पढ़े:-बनारस में पहली बार किसी विदेशी राष्ट्राध्यक्ष का हुआ इतना भव्य स्वागत, देखें वीडियो
पिछले एक सप्ताह से अधिकारी से लेकर कर्मचारी तक पीएम मोदी व फ्रांस के राष्ट्राध्यक्ष के आगमन की तैयारी को लेकर रात व दिन एक कर दिया था। दोनों ही राष्ट्राध्यक्षों के जाते ही सारे लोग आराम करने में जुट गये। इसके चलते शहर में जो साफ-सफाई हुई थी उस पर असर पडऩे लगा था। इसके चलते ही जिलाधिकारी योगेश्वर राम मिश्रा ने खुद ही चार पहिया उठायी और सुबह शहर का निरीक्षण करने निकल गये। जिलाधिकारी को जहां पर समस्या दिखी उसे नोट कर लिया। लोगों ने जब जिलाधिकारी को खुद ही कार चलाते हुए देखा तो एक बार आश्चर्य में पड़ गये। जिलाधिकारी ने मंडुवाडीह आरओबी का भी निरीक्षण करके यहां पर स्पीड ब्रेकर लगाने का निर्देश दिया है।
यह भी पढ़े:-इन सीटों पर बीजेपी को मिली जीत तो मजबूत होगी बसपा, सपा की बढ़ेगी परेशानी
मॉर्निंग वॉक के दौरान अराजक तत्वों पर की थी कार्रवाई, नियम तोडऩे वालों का कटवाया था चालान
बनारस के डीएम योगेश्वर राम मिश्रा ने पूर्व में कानून का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई करायी थी। सुबह टहलने के दौरान छेडख़ानी करने वाले अराजक तत्वों पर कार्रवाई करायी थी और मौके पर पुलिस तैनात नहीं मिलने पर डीएम ने एसपी से कार्रवाई करने को कहा था जिसके चलते तत्कालीन थाना प्रभारी पर गाज गिर गयी थी। इसी तरह कान में ईयरफोन लगा कर चल रहे लोगों का भी डीएम ने चालान कराया था। प्रशासनिक व्यवस्थता के बाद भी डीएम योगेश्वर राम मिश्रा समय निकाल कर अपने गोद लिए सरकारी स्कूल में जाकर बच्चों को पढ़ाना नहीं भूलते हैं।
यह भी पढ़े:-पीएम मोदी के ROB उद्घाटन के बाद बंद हुआ रेल क्रासिंग, लोगों ने ट्रेन रोक कर किया रेल चक्काजाम