Shravan Somvar Month 2018 : ऐसे भगवान शिव प्रसन्न होंगे, पूरी होगी मनचाही कामना
वाराणसी. सावन भगवान शिव का पावन महीना माना जाता है। भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद पाने के लिए लोग कई उपाय करते हैं। इसी तरह के कुछ छोटे और अचूक उपायों के बारे में शिवपुराण में भी लिखा हुआ है। ये उपाय बेहद आसान भी हैं। भगवान शिव की भक्ति और पूजा अर्चना का प्रमुख माह सावन बुधवार 20 जुलाई से शुरू हो रहा है। वैसे तो पूरे सावन माह में 'बम बम भोले' की जयकार गूंजती रहती है लेकिन इस माह के सोमवार को भगवान शिव के अभिषेक का विशेष महत्व होता है।
सावन के महीने में सोमवार के दिन श्रद्धालु शिवालयों में जाकर भोलेनाथ की विशेष पूजा अर्चना करते हैं। श्रावण के सोमवार को शिव की आराधना को सर्वसुलभ माना गया है। आषाढ़ की पूर्णिमा यानि गुरू पूर्णिमा के बाद श्रावण माह की शुरुआत हो जाएगी और इस महीने में प्रति सोमवार को शिव की पूजा का विशेष महत्व माना गया है। पहले सोमवार से लेकर प्रत्येक सोमवार को शिवपुराण के ये छोटे-छोटे उपाय कर सकते हैं। आपकी हर इच्छा पूरी जीवन के संहारक भगवान शिव को मात्र जल अर्पित कर मन से की गई आराधना उनको खुश करने के लिए बहुत है। इस वजह से उन्हें भोलेनाथ बाबा भी कहा जाता है।
भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद पाने के लिए इसी तरह के कुछ छोटे और अचूक उपायों के बारे में शिवपुराण में भी लिखा हुआ है। ये उपाय इतने बेहद ही आसान भी हैं। शिवपुराण में हर समस्या के समाधान हेतु एक अलग उपाय बताया गया है। शिवपुराण के अनुसार, इन उपायों को करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और भक्तों की इच्छा पूरी करते हैं।
करें ये उपाय
सावन के महीने में रोज 21 बिल्वपत्रों पर चंदन से ऊं नम: शिवाय लिखकर शिवलिंग पर चढाने से आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं।
घर में अगर किसी भी प्रकार की परेशानी हो तो सावन के महीने में रोज सुबह घर में गोमूत्र का छिड़काव करें एंव गुग्गल का धूप दें।
यदि आपके विवाह में अड़चन है तो सावन में रोज शिवलिंग पर केसर मिला हुआ दूध चढ़ाएं।
सावन में रोज नंदी (बैल) को हरा चारा खिलाने से जीवन में सुख-समृद्धि आएगी एंव मन प्रसन्न रहेगा।
सावन में गरीबों को भोजन कराने से आपके घर में कभी अन्न की कमी नहीं होगी तथा पितरों की आत्मा को शांति मिलेगी।
सावन में रोज सुबह किसी शिव मंदिर में जल अभिषेक कर काले तिल अर्पण करें और मन ही मन में ऊं नम: शिवाय मंत्र का जाप करें। इस उपाय से मन को शांति मिलेगी।
किसी नदी या तालाब जाकर आटे की गोलियां मछलियों को खिलाते समय मन ही मन में भगवान शिव का ध्यान करते रहने से धन प्राप्ति होती है।