वाराणसी

लड़की को धोखे से लगाया नींद का इंजेक्शन, फिर क्लिनिक में ही झोलाछाप डॉक्टर ने कर दिया रेप

वाराणसी के मिर्जामुराद क्षेत्र के बेनीपुर की घटना, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, आरोपी की तलाश जारी।
less than 1 minute read
Injection
18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के लिए आएगी वैक्सीन

वाराणसी. यूपी के वाराणसी में एक झोलाछाप डॉक्टर ने इलाज कराने पहुंची युवती को शरीर में कमजोरी बताकर पहले नींद का इंजेक्शन लगा दिया, उसके बाद युवती के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी झोलाछाप डॉक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है, पर अभी तक उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

मामला वाराणसी के मिर्जामुराद क्षेत्र के खजुरी पुलिस चौकी का है। जानकारी के मुताबिक बेनीपुर गांव में दीनानाथ यादव नामका एक झोलाछाप डॉक्टर अपना क्लिनिक संचालित करता है। एक युवती उसके यहां दवा लेने पहुंची तो उसने उसका फायदा उठाया। उसने युवती को शरीर में कमजोरी और हार्मोन की कमी बताकर इंजेक्शन लगाने को कहा तो वह तैयार हो गयी। इसके बाद आरोपी दीनानाथ ने उसे धोखे से नींद का इंजेक्शन लगा दिया।

नींद का इंजेक्शन लगाने के बाद इसका फायदा उठाते हुए आरोपी ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद घर पहुंची युवती ने घरवालों को अपने साथ घटी घटना बतायी तो उनके होश उड़ गए। परिवार के लोग जब आरोपी झोलाछाप डॉक्टर की दुकान पर पहुंचे तो वह ताला लगाकर फरार हो चुका था। परिजनों ने इसकी शिकायक पुलिस से की, जिसके बाद आरोपी दीनानाथ यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। पीड़िता को भी मेडिकल के लिये भेजा गया। पुलस के मुताबिक आरोपी की तलाश जारी है।

Published on:
17 Aug 2019 09:17 am
Also Read
View All
ट्रेन की चपेट में आने से भाई-बहन की मौत, वाराणसी पुलिस के डर से परिजनों ने भूसे में छुपाया युवती का शव, इलाज के दौरान भाई ने तोड़ा दम

20 महीने में पैसा डबल करने वाली कंपनी पर वाराणसी में मुकदमा दर्ज, दिल्ली के लोगों को लगाया चूना

CM Yogi Adityanath Varanasi Visit: सीएम योगी ने वाराणसी में कैशलेस चिकित्सा योजना का किया शुभारंभ, 5 लाख तक होगा मुफ्त इलाज

श्रावण माह में काशी वालों के लिए अलग से होगी ‘बाबा विश्वनाथ’ के दर्शन की व्यवस्था, CM योगी ने दिए निर्देश

दो दिवसीय दौरे पर काशी पहुंचे CM योगी, शिक्षकों को देंगे कैशलेस इलाज की सौगात, कानून-व्यवस्था की करेंगे समीक्षा