7 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दो दिवसीय दौरे पर काशी पहुंचे CM योगी, शिक्षकों को देंगे कैशलेस इलाज की सौगात, कानून-व्यवस्था की करेंगे समीक्षा

CM Visit In Varanasi : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने दो दिवसीय दौरे पर मंगलवार की शाम वाराणसी पहुंच गए हैं। यहां वह विकास कार्य एवं कानून व्यवस्था को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे।
2 min read
Google source verification
Cm yogi visit varanasi

सीएम योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो- पत्रिका)

UP CM visit Varanasi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने दो दिवसीय दौरे पर मंगलवार को वाराणसी पहुंच गए हैं। यहां वह सर्किट हाउस में विकास कार्य व कानून व्यवस्था को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में भाग लेंगे। बताया जा रहा है कि समीक्षा बैठक के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बाबा काल भैरव व श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन करेंगे। इसके साथ ही प्रदेश सरकार में आयुष राज्य मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालू के सुपुत्र के विवाहित कार्यक्रम में भी सीएम योगी शिरकत करेंगे।

प्रोटोकॉल के मुताबिक, सर्किट हाउस में ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रात्रि विश्राम करेंगे और अगले दिन बुधवार को दिन में 10 बजे दीनदयाल हस्तकला संकुल बड़ालालपुर में आयोजित बेसिक माध्यमिक शिक्षकों के इलाज के लिए कैशलेस सुविधा को लॉन्च करेंगे। इसके बाद सुबह 11 बजे पुलिस लाइन हेलीपैड से वह मिर्जापुर के लिए प्रस्थान कर जाएंगे। मुख्यमंत्री के इस दौरे को लेकर अधिकारियों ने पूर्व से ही तैयारी शुरू कर दी थी। वाराणसी में करोड़ों रुपए की लागत से चल रहे विकास कार्यों का लेखा-जोखा लेकर अधिकारी सर्किट हाउस भी पहुंच चुके हैं।

किया गया रूट डायवर्जन

CM के आगमन को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने रूट डायवर्जन भी किया है। मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए कई स्थानों पर वाहनों को रोकने तथा दूसरे मार्ग पर भेजने की व्यवस्था की गई है। एडीसीपी ट्रैफिक अंशुमान मिश्रा ने बताया कि अमर उजाला तिराहा और लहुराबीर चौराहा की ओर वाहन नहीं जाएंगे, उन्हें लकड़ी मंडी की तरफ डायवर्ट किया गया है।

कचहरी चौराहा से सर्किट हाउस की तरफ कोई भी वाहन नहीं जा पाएंगे, उन्हें अंबेडकर चौराहे की तरफ मोड़ दिया जा रहा है। विशेश्वरगंज से राजघाट पुल, मीराबाई तिराहा पर वाहन रोके जाएंगे। मैदागिन से गोदौलिया चौराहा के बीच सभी वाहनों के आवागमन पर रोक रहेगी। वहीं, भोजुबीर तिराहा से जेपी मेहता तिराहा, सेंट्रल जेल रोड पर वाहन रोक दिए जाएंगे। लहरतारा चौराहा से चांदपुर चौराहा, मुरैना तिराहे से वाहन आगे नहीं जाएंगे। हरहुआ ओवर ब्रिज पर भी बसों को रोकने के साथ रिंग रोड की ओर डायवर्ट किया गया है।

नगर निगम ने कसी कमर

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर नगर निगम भी अलर्ट है। स्वयं नगर आयुक्त ने सड़कों पर उतरकर मुख्यमंत्री के प्रस्तावित और वैकल्पिक सड़कों पर निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने तीन शिफ्ट में साफ सफाई करने को लेकर अधिकारियों को निर्देशित किया है। इसके साथ ही परवर्तन दल सड़क किनारे लगे ठेले और अतिक्रमण को हटाने के लिए सड़क पर नजर आया। पशु पकड़ने वाली टीम ने शहर में घूम रहे आवारा मवेशियों को अस्थाई शेल्टर होम पहुंचाया है। वहीं, पूरे मार्ग पर स्ट्रीट लाइट और हाई मास्ट लाइट चालू रखने के निर्देश दिए गए हैं।

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग