वाराणसी

‘पीएम मोदी के पास बहुत काम है, उनके के पास नहीं, इसलिए इस तरह की बातें करते हैं’, राहुल गांधी के डिबेट चैलेंज पर एकनाथ शिंदे

PM Narendra Modi News: कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सार्वजनिक मंच पर डिबेट के लिए चुनौती देने को लेकर सत्ता पक्ष अब विपक्ष पर हावी होता नजर आ रहा है।
2 min read
• •
Updated: 4 Nov 2026, 6:14 PM IST
Maharashtra Politics
शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे (Photo: IANS/File)

Politics News: कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सार्वजनिक मंच पर डिबेट के लिए चुनौती देने को लेकर सत्ता पक्ष अब विपक्ष पर हावी होता नजर आ रहा है। भाजपा नेता हार्दिक पटेल ने इस बहस को लेकर कहा है कि सवाल ही पैदा नहीं होता। वहीं, अब महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भी राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला है। एकनाथ शिंदे ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास बहुत सारे काम है। उन्हें देश के विकास में अपना योगदान देना है। वहीं, दूसरी तरफ राहुल गांधी के पास कोई काम नहीं है। इस वजह से इधर-उधर की बातें करते हैं।

विपक्ष के पेट में दर्द हो रहा: शिंदे

एकनाथ शिंदे के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को आगे बढ़ा रहे हैं। देश को आर्थिक महासत्ता की ओर ले जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश की प्रगति और देश का विकास विपक्ष को हजम नहीं हो रहा है। विपक्ष में पेट में दर्द हो रहा है, इसीलिए ये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ काम कर रहे हैं। शिंदे ने कहा, "मैं इतना ही कहूंगा कि जो उन पर आरोप लगाते हैं, उनको कोई काम बचा नहीं है। इस देश की जनता ने कांग्रेस को तीन बार रिजेक्ट कर दिया है। रिजेक्शन की हैट्रिक हो गई है। जैसे पानी बिन मछली तड़पती है वैसे सत्ता बिन वो तड़प रहे हैं और इसीलिए ये प्रधानमंत्री जी को बार-बार आलोचना करते हैं और उनको कहते हैं कि डिबेट करने को आ जाओ।"

शिंदे ने कहा है कि प्रधानमंत्री को बहुत सारे काम हैं। प्रधानमंत्री को देश का विकास करना है, देश को आगे बढ़ाना है और देश को आर्थिक महासत्ता की ओर लेना जाना है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के पास समय पूरा खाली है। इसलिए वो मोर्चा निकालते हैं। आंदोलन करते हैं। सर्वोच्च न्यायालय पर मोर्चा निकालते हैं। शिंदे ने कहा, "संविधान ने यह सभी संस्थाएं तैयार की है। चुनाव आयोग हो या सुप्रीम कोर्ट हो, देश के इतिहास में कभी ऐसा हुआ था? सर्वोच्च न्यायालय पर मोर्चा निकाला था? ये देश का अपमान है। भारत के सर्वोच्च न्याय व्यवस्था का अपमान है। इसलिए मैं इतना ही कहूंगा कि ये लोग देश तोड़ने को जा रहे हैं और मोदी जी देश जोड़ने को जा रहे हैं। ये देश तोड़ने वाले हैं।"

जनता सबक सिखाएगी: शिंदे

शिंदे ने कहा है कि विपक्ष के लोग और राहुल गांधी पाकिस्तान की बोली और भाषा बोलते हैं और हिंदुस्तान में रहकर विदेश में जाकर प्रधानमंत्री की आलोचना करते। देश की आलोचना करते हैं। शिंदे के मुताबिक, यह देशभक्ति नहीं है। यह देशद्रोह है। शिंदे ने आरोप लगाया है कि प्रधानमंत्री मोदी के पिताजी के ऊपर बात करना, उनकी आलोचना करना, उनका अपमान करना, उनको अपमानजनक बातों से आरोपित करना, ये ऐसा बहुत ही निचले स्तर की बात विपक्ष कर रहा है। 140 करोड़ जनता उनको सबक सिखाएगी।

Updated on:
4 Nov 2026, 6:14 PM IST
Published on: