वाराणसी

टी20 वर्ल्ड कप के दिन नहीं कटेगी बिजली, दर्शक उठाएंगे मैच का लुत्फ, जारी हुआ आदेश

T20 वर्ल्ड कप में भारत-न्यूजीलैंड के बीच होने वाले मुकाबले को लेकर बिजली विभाग ने आदेश जारी किया है। मैच के दौरान बिजली आपूर्ति बाधित नहीं होगी। विभाग ने कानून व्यवस्था का हवाला देते हुए आदेश जारी किया है...

less than 1 minute read
Mar 06, 2026
आदेश की कॉपी

वाराणसी: टी20 वर्ल्ड कप को लेकर पूरे देश में उत्साह का माहौल है। भारतीय टीम फाइनल में पहुंच चुकी है और 8 फरवरी को न्यूजीलैंड से मुकाबला होना है। इसको लेकर फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं, अब बिजली विभाग ने भी आदेश जारी कर बताया है कि इस दिन निर्बाध बिजली की आपूर्ति की जाएगी और मैच देखने के दौरान खलल नहीं पड़ेगा।

फैंस को नहीं होगी परेशानी

टी20 वर्ल्ड कप को लेकर पूरे देश में उत्साह का माहौल है। लोगों को और फैंस को उम्मीद है कि एक बार फिर टी20 वर्ल्ड कप का खिताब भारत के नाम सजेगा और ट्रॉफी का ताज भारत के नाम साजेगा। इसको लेकर बिजली विभाग ने भी आदेश जारी किया है। मैच के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति की जाएगी, जिससे फैंस को किसी तरह की परेशानी नहीं होगी।

क्या है आदेश

पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के मुख्य अभियंता (तकनीकी) ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल के दिन न्यूजीलैंड और भारत के बीच मुकाबला होना है, ऐसे में निर्बाध बिजली आपूर्ति की जाएगी। अधिकारियों को निर्देशित करते हुए पत्र में कहा गया है कि ऐसा नहीं होने पर कानून व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

वायरल हुई आदेश की कॉपी

दरअसल, इस मैच का इंतजार पूरे भारत में क्रिकेट फैंस कर रहे हैं। लोगों को उम्मीद है कि न्यूजीलैंड को हराकर भारतीय टीम इतिहास रचेगी और छठवां वर्ल्ड कप भारत में आएगा। इसी कड़ी में लोगों के रंग में भंग ना पड़े इसको लेकर बिजली विभाग ने यह आदेश जारी किया है। बिजली विभाग के इस आदेश की कॉपी सोशल मीडिया पर अब वायरल हो रही है।

Updated on:
06 Mar 2026 09:13 pm
Published on:
06 Mar 2026 09:11 pm
Also Read
View All

अगली खबर