
वाराणसी. पांच राज्यों के चुनाव परिणाम थोड़ी देर में आ जायेंगे। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए 15 साल से शासन कर रहे रमन सिंह को तगड़ा झटका दिया है और यहां पर कांग्रेस की जीत तय मानी जा रही है। राजस्थान में कांग्रेस ने बढ़त बनायी है जबकि मध्य प्रदेश में बीजेपी व कांग्रेस के बीच कांटे का मुकाबला जारी है इसी बीच राजस्थान की उन सीटों का हाल जानते हैं जहां पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने चुनाव प्रचार किया था।
यह भी पढ़े:-अखिलेश व मायावती ने बनायी दूरी तो शिवपाल यादव व राजा भैया को मिल सकता है मौका
पांच राज्यों में हुए चुनाव में पीएम नरेन्द्र मोदी व पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के बाद सबसे अधिक मांग सीएम योगी आदित्यनाथ की थी। सीएम योगी आदित्यनाथ ने इन राज्यों में ताबड़तोड़ चुनाव प्रचार किया था। राजस्थान की एक दर्जन सीटों पर सीएम योगी ने जमकर कांग्रेस पर हमला बोला था। राजस्थान की एक दर्जन सीटों की बात की जाये तो यहां की आठ विधानसभा में बीजेपी आगे चल रही है जबकि तीन पर कांग्रेस व एक पर बसपा ने बढ़त बनायी है। चुनाव परिणाम आने के बाद साफ हो जायेगा कि बीजेपी, कांग्रेस व बसपा में किसे कितनी सीट मिली है।
यह भी पढ़े:-उपेन्द्र कुशवाहा का NDA से अलग होते ही यूपी के इस बीजेपी नेता को बढ़ जायेगा कद
राजस्थान की इन सीटों पर सीएम योगी ने किया था चुनाव प्रचार
राजस्थान के रतनगढ़, पोकरण, तिजारा, नगर, आमेर, जैतारण, उदयपुर श, मावली, कोटा उत्तर, अंता, रामगंज मंडी व मसूदा में सीएम योगी आदित्यनाथ की चुनावी रैली हुई थी। इन सीटों में से नगर से बीएसपी, उदयपुर श. से कांग्रेस, कोटा उत्तर से कांग्रेस व रामगंज से भी कांग्रेस प्रत्याशी आगे चल रहे हैं जबकि अन्य आठ सीटों पर बीजेपी प्रत्याशी ने बढ़त बनायी है। सीएम योगी के प्रचार किये हुए सीट में बीजेपी का डंका बजता है तो लोकसभा चुनाव 2019 में सीएम योगी की रैलियों की मांग बढऩी तय है।
यह भी पढ़े:-सही साबित हुए एग्जिट पोल के नतीजे, तो विरोधी नहीं बीजेपी के समर्थक रहे यह दो नेता बढ़ायेंग परेशानी