
वाराणसी. सीएम योगी आदित्यनाथ के भगवान हनुमान को दलित जाति के बताने वाले बयान अब तूल पकड़ चुका है। शुक्रवार को पीएम नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के बैनर तले अनोखा आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष हरिश मिश्रा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय में हनुमान जी का दलित प्रमाण पत्र बनाने के लिए अनोखा आयोजन किया है।
यह भी पढ़े:-बजरंग दल के जुलूस में दिखी तलवार , पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
जिलाध्यक्ष हरीश मिश्रा ने हका कि हम लोग राजनीतिक क्षेत्र में अपने ईष्टदेवता को नहीं लाना चाहते हैं लेकिन जिस तरह से सीएम योगी आदित्यनाथ ने भगवान हनुमान जी को दलित जाति का बताया है उसके बाद हम लोगों को हनुमान जी का जाति प्रमाण पत्र बनाने का आवेदन करना पड़ा है। सीएम योगी आदित्यनाथ के बयान पर जाति प्रमाण पत्र बनवाया जायेगा। जाति प्रमाण पत्र को हनुमान जी के मंदिरों पर लगवा देंगे। इसके बाद दलित समाज को गर्व होगा और वह समाज की मुख्यधारा में कदम से कदम मिला कर चल सकेंगे। ऐसा होने से सीएम योग आदित्यनाथ की भी मंशा पूरी हो जायेगी। हरिश मिश्रा ने कहा कि अयोध्या में अभी तक प्रभु श्रीराम का मंदिर नहीं बन पाया है लेकिन बीजेपी सरकार में हनुमान जी को भी अपना जाति प्रमाण पत्र बनवाना पड़ रहा है। हरिश मिश्रा ने जिला प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि एक सप्ताह में जाति प्रमाण पत्र नहीं बनता है तो विवश होकर हम लोगां को कचहरी स्थित अम्बेडकर प्रतिमा के नीचे धरना-प्रदर्शन करना होगा। हरिश मिश्रा ने कहा कि बीजेपी को हनुमान जी व प्रभु श्रीराम को लेकर राजनीति नहीं करनी चाहिए। इस अवसर पर श्रीप्रकाश यादव, मदन यादव, रविन्द्र शर्मा, इस्माईल खां गड्डू, रविन्द्र वर्मा, देवी प्रसाद यादव आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
यह भी पढ़े:-पुलिस एनकाउंटर में 50 हजार का इनामी बदमाश भाई समेत घायल, सिपाही को भी लगी गोली
जाति प्रमाण पत्र बनाने के लिए लिखी यह बाते
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी ने हनुमान जी की जाति प्रमाण पत्र बनाने के लिए बकायदा फार्म भरा है, जिसमे यह जानकारी दी गयी है।
नाम:- हनुमान जी उर्फ बजरंग बली
पिता का नाम:-महाराज केशरी
माता का नाम:-अंजनी देवी
मकान नम्बर:-संकट मोचन मंदिर
पता:-साकेत नगर कॉलोनी, पुलिस चौकी के पास
थाना:-लंका
जाति:-दलित
यह भी पढ़े:-पीएम नरेन्द्र मोदी ने गरीबों के लिए बनायी है योजना, सूची में शामिल हो गया बीजेपी विधायक व मेयर का नाम