वाराणसी

बनारस पहुंचे फिल्म स्टार ऋतिक रोशन व सुनील शेट्टी, इस फिल्म की होगी शूटिंग

प्रशंसकों की जानकारी मिलते ही फिल्म स्टारों की लेने लगे लोकेशन, जानिए क्या है कहानी
2 min read
• •
Updated: 2 Feb 2018, 5:45 PM IST
Film Star Hrithik Roshan and Sunil Shetty
Film Star Hrithik Roshan and Sunil Shetty

वाराणसी. फिल्म स्टार ऋतिक रोशन व सुनील शेट्टी शुक्रवार को बनारस पहुंचे हैं। दोनों ही अभिनेता के आने की लोगों को जानकारी नहीं थी जब बाबतपुर हवाई अड्डे पर जनता ने दोनों अभिनेताओं को देखा है तो फोटो खींचने वालों की लाइन लग गयी। हवाई अड्डे से निकल कर दोनों अभिनेता एक नदेसर स्थित तारांकित होटल में चले गये हैं।
यह भी पढ़े:-वाराणसी के एडीजी जोन व मिर्जापुर के आईजी रेंज का हुआ तबादला


ऋतिक रोशन व सुनील शेट्टी के आने की सूचना शहर में जंगल में आग की तरह फैल गयी। सभी लोग दोनों फिल्म स्टार को लोकेशन की जानकारी लेने में जुट गये हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बनारस आने के बाद जौनपुर के लिए रवाना हो गये हैं वहां पर एक कुश्ती प्रतियोगिता का उद्घाटन कर सकते हैं जबकि ऋतिक रोशन यहां पर चार दिन तक ठहरेंगे। ऋतिक रोशन अपनी आने वाली फिल्म सुपर थर्टी की शूटिंग यहां पर करेंगे। शुक्रवार की शाम को ऋतिक रोशन के गंगा आरती में शामिल होने की योजना है।
यह भी पढ़े:-पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र में आरएसएस को मजबूत करेंगे संघ प्रमुख मोहन भागवत

ऋतिक रोशन के लिए खास है सुपर थर्टी फिल्म
फिल्म स्टार ऋतिक रोशन के लिए सुपर थर्टी फिल्म बेहद खास है। विकास बहल की फिल्म सुपर थर्टी बिहार के आनंद कुमार की बायोपिक बतायी जा रही है। पटना के आनंद कुमार शिक्षक है जो आर्थिक रुप से कमजोर छात्रों को आईआईटी प्रवेश परीक्षा की तैयारी कराते हैं। आनंद कुमार के पढ़ाये बच्चों का आईआईटी में सलेक्शन भी होता है। इस फिल्म में ऋतिक रोशन ही आनंद कुमार की भूमिका निभायेंगे। फिलहाल ऋतिक रोशन के लिए सुरक्षा के खास बंदोबस्त किये गये हैं रामनगर में फिल्म की शूटिंग होनी है। गौरतलब है कि इससे पहले अक्षय कुमार , टाइगर श्राफ, संजय दत्त, कंगना रनौत , सन्नी देओल, प्रीति जिंटा आदि फिल्म स्टार बनारस में आकर शूटिंग कर चुके हैं। मायानगरी के लिए बनारस लोकेशन पर शूटिंग करने की मांग तेज हो गयी है।

यह भी पढ़े:-मौसम में बह रही बदलाव की बयार, धूप की बढ़ रही ताकत

Published on: