वाराणसी

BHU एक बार फिर सवालों में, छात्रों ने लगाया फायरिंग का आरोप, कई थानों की फोर्स पहुंची, छात्र धरने पर

काशी हिंदू विश्वविद्यालय में फायरिंग का आरोप लगा है। घटना की जानकारी होने के बाद कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच चुकी है। वहीं, बिरला-ए के छात्र धरने पर बैठे हुए हैं। आरोप है कि रुईया छात्रावास के एक छात्रा ने फायरिंग की है...

less than 1 minute read
Feb 21, 2026

वाराणसी: काशी हिंदू विश्वविद्यालय एक बार फिर दो छात्र गुटों के बीच गोरिल्ला युद्ध का केंद्र बन गया है। आरोप है कि रुईया छात्रावास के एक छात्रा द्वारा बिरला-ए छात्रावास के एक छात्र पर फायरिंग की गई है। इसके बाद मौके पर अफरा तफरी मची हुई है। सूचना के बाद प्रॉक्टोरियल विभाग के सुरक्षाकर्मी और कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई है।

खाली करतूस बरामद

जानकारी के मुताबिक, बिरला-ए छात्रावास के बाहर चार राउंड फायरिंग किए जाने का मामला सामने आया है। मौके पर पहुंचे प्रॉक्टोरियल विभाग के सुरक्षा कर्मियों को खोखे बरामद हुए हैं। बिरला-ए के छात्र का आरोप है कि कुछ दिनों पूर्व रुईया और बिरला के छात्रों के बीच मारपीट हुई थी, जिसके बाद शनिवार की रात रुईया के छात्र ने हॉस्टल के बाहर फायरिंग की है।

कई थानों की फाॅर्स पहुंची

घटना की जानकारी होने के बाद मौके पर कई थानों की फोर्स पहुंच गई है। इसके साथ ही प्रॉक्टोरियल विभाग के सुरक्षाकर्मी भी मौके पर पहुंचे हुए हैं। वहीं, बिरला-ए छात्रावास के छात्र घटना को लेकर धरने पर बैठ गए हैं। छात्रों की मांग है कि आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो और उसे गिरफ्तार किया जाए।

क्या है मामला

दरअसल, कुछ दिनों पूर्व रुईया हॉस्टल के एक छात्र को पीटे जाने का मामला सामने आया था। आरोप था कि बिरला-ए के कुछ छात्रों ने मिलकर रुईया के छात्र को पीटा था, जिससे उसके सिर में गंभीर छोटी आई थी और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मामले को लेकर काशी हिंदू विश्वविद्यालय में हंगामा हुआ था।

Published on:
21 Feb 2026 10:40 pm
Also Read
View All

अगली खबर