वाराणसी

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वाराणसी में इंडियन रनिंग डे कार्यक्रम का होगा आयोजन

इसमें शामिल होने वाले प्रतिभागियों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना होगा जो नि:शुल्क है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 10 Aug 2018, 9:28 PM IST
Indian running day
इंडियन रनिंग डे

वाराणसी. 71वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रथम इंडियन रनिंग डे के तहत वर्चुअल रंग का आयोजन वाराणसी में किया जायेगा। बाबतपुर चौबेपुर मार्ग पर स्थित जय जवान जय किसान पूर्व माध्यमिक विद्यालय चुमकुनी से यह प्रतियोगिता आयोजित होगा। 15 अगस्त को देशभर में पहली बार इस तरह का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का थीम हेल्थ एंड हैपीनेस है।

CYRUNS संस्था की तरफ से इसका आयोजन किया जा रहा है और वाराणसी जिले का यूनिट अंबेसडर गोपाल यादव को बनाया गया है। इस प्रतियोगिता में किसी भी आयु वर्ग व योग्यता के व्यक्ति प्रतिभाग कर सकते हैं। इसमें शामिल होने वाले प्रतिभागियों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना होगा जो नि:शुल्क है। प्रतिभागियों को www.twonscript.com/e/indian-runingday-virtual-run-043123 पर जाकर रजिस्ट्रेशन कराना होगा। प्रतियोगिता खत्म होने के बाद सभी प्रतिभागियों को ई- सर्टिफिकेट दिया जायेगा।

कार्यक्रम में वाराणसी जिले के नेतृत्वकर्ता प्रेम शंकर तिवारी (कोषाध्यक्ष उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ), अजय सिंह (उपाध्यक्ष वाराणसी जिला कुश्ती संघ), राम बच्चन पहलवान (कुश्ती कोच बजरंग अखाड़ा), सूर्य नाथ यादव (पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि), सुभाष यादव (ब्लॉक प्रमुख चोलापुर), वीर बहादुर सिंह (परमहंस हॉस्पिटल कादीपुर कला), प्रमोद सिंह प्रधान (बरथराखुर्द), अमित कुमार शर्मा (प्रधान मुनारी ), मास्टर राम आशीष (पीटीआई), रमाशंकर यादव, अशोक पहलवान ,अजीत यादव, प्रदीप, धर्मवीर, सतीश (व्यायाम शिक्षक) बालेंद्र (व्यायाम शिक्षक) भी मौजूद रहेंगे।

Published on: