वाराणसी

बाइक और साइकिल सवार को धक्का मारते हुए पेड़ से टकराई कार, हादसे में 5 लोग घायल, 2 की हालत गंभीर

बड़ागांव थाना क्षेत्र के बसनी इलाके में एक कार सवार ने अनियंत्रित होकर बाइक सवार 3 लोग और साइकिल सवार को टक्कर मार दी। इस घटना में कार सवार भी घायल हुआ है। बताया जा रहा है कि पांच घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है...
2 min read
Mar 10, 2026
Feature image
Pc-patrika

वाराणसी: बड़ागांव थाना क्षेत्र के बसनी मार्ग पर पिंडरा विधायक के जन सहयोग कार्यालय के समीप एक भीषण दुर्घटना हुई है। एक कार ने अनियंत्रित होकर बाइक सवारों और साइकिल सवार को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में कुल 5 लोग घायल हुए हैं, जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है।

दो बाइक सवार और एक साइकिल सवार आए चपेट में

जानकारी के मुताबिक, पिंडरा विधायक अवधेश सिंह के जनसहयोग कार्यालय के समीप मंगलवार को एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने पेट्रोल पंप से तेल भरवा कर निकल रहें बाइक सवारों को टक्कर मार दी। इसके साथ ही साइकिल सवार एक अन्य व्यक्ति को भी कार ने अपनी चपेट में ले लिया। इस दौरान कार एक पेड़ से टकरा गई, जिसमें कर सवार भी घायल हो गया है। सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो गंभीर घायलों को ट्रामा सेंटर के लिए रेफर किया गया है।

ये लोग हुए घायल

इस दुर्घटना में बाइक सवार प्रतापगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर अधीक्षक पद पर कार्यरत बलेखर नाथ, एक निजी स्कूल का वाहन चालक मनोज पटेल, उसी स्कूल के शिक्षक सुनील कुमार पाल, को कार सवार ने टक्कर मार दी। वहीं, साइकिल से जा रहे रिजवान को भी कार ने अपनी चपेट में ले लिया और सामने एक पेड़ से टकरा गई। इसमें कर सवार भी गंभीर रूप से घायल हो गया है।

कार को पुलिस ने लिया कब्जे में

घटना की जानकारी होने के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से बसनी स्थित एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। वहीं, दो घायल लोगों को चिकित्सकों ने ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया है। घटना की जानकारी होने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

Updated on:
10 Mar 2026 03:30 pm
Published on:
10 Mar 2026 03:30 pm
Also Read
View All
सावन में काशी आने वाली महिला कांवड़ियों के लिए विशेष व्यवस्था, फीडिंग और अलग से ठहरने का इंतजाम, अमानती घर की भी सुविधा

गाय को राष्ट्रमाता का मिले दर्जा, संतों ने वाराणसी में डीएम कार्यालय का किया घेराव, बुलडोजर से 5 लाख हस्ताक्षर वाला ज्ञापन लेकर पहुंचे

‘मंत्री का इस्तीफा देना सिस्टम को बदलने की गारंटी नहीं, इससे जवाबदेही जरूर तय होती है’, छात्र आंदोलन पर बोले स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद

पोस्टमैन से मंगवाते थे एटीएम-चेकबुक, फिर साइबर ठगों को बेच देते थे: वाराणसी में महिला सरगना समेत 6 गिरफ्तार

Varanasi Anti Romeo Squad: वाराणसी स्टेशन के बाहर राहगीरों को अश्लील इशारे करना पड़ा भारी, एंटी रोमियो टीम ने दो महिलाओं को किया गिरफ्तार