वाराणसी

जानिए पांच कारण, जिससे सीएम योगी बीजेपी में हुए कमजोर, विरोधियों की बढ़ी ताकत

पार्टी के अंदर की लड़ाई भी पड़ रही भारी, लोकसभा चुनाव का परिणाम तय करेगा कई नेताओं का भाग्य
2 min read
• •
Updated: 13 Apr 2018, 1:01 PM IST
CM Yogi Adityanath
CM Yogi Adityanath

वाराणसी. बीजेपी में सीएम योगी आदित्यनाथ कमजोर होते जा रहे हैं। यूपी की सत्ता संभालने के लिए जिस तरह से कड़े निर्णय लेकर सीएम योगी ने एक पहचान बनायी थी वह अब खोने लगी है। पांच वह बड़े कारण सामने आये हैं जिससे पता चलता है कि पार्टी में सीएम योगी की ताकत कमजोर होने लगी है।
यह भी पढ़े:-अखिलेश यादव ने सुधारी थी गलती, अब उसी राह पर चल कर फंस गये सीएम योगी

जानिए वह पांच कारण, जिससे कमजोर हो रहे सीएम योगी
1-उन्नाव कांड
सीएम योगी आदित्यनाथ के लिए उन्नाव कांड भारी पड़ रहा है। यूपी सरकार की जितनी किरकिरी इस कांड को लेकर हुई है उतनी अभी तक नहीं हुई थी। कुलदीप सिंह सेंगर को बचाने का सीएम योगी पर आरोप लग रहा है, जिसके चलते सरकार भी बैकफुट पर आ चुकी है। बीजेपी के पूर्व प्रवक्ता आईपी सिंह ने ट्वीट करके कहा कि सीएम योगी तो बीजेपी विधायक की गिरफ्तारी चाहते थे लेकिन उपर के एक नेता ने ऐसा होने नहीं दिया। इस ट्वीट से साफ हो जाता है कि कुलदीप सिंह सेंगर प्रकरण से सीएम योगी सरकार को बचाने की कवायद शुरू हो गयी है जबकि प्रदेश का मुख्यमंत्री होने के चलते इस उन्नाव प्रकरण को लेकर सीधी जिम्मेदारी सीएम योगी की ही बनती थी।
2-गोरखपुर व फूलपुर उपचुनाव में मिली हार
बीजेपी को गोरखपुर व फूलपुर उपचुनाव में हार मिली है जिसके बाद से सीएम योगी सरकार पर सवाल उठने लगे हैं। यदि बीजेपी गोरखपुर जीत जाती और फूलपुर हार जाती तो सीएम योगी की स्थिति इतनी खराब नहीं होती। चुनाव परिणाम के बाद खुद सीएम योगी को हार स्वीकार करनी पड़ी थी।
3-सहयोगी दलों के साथ तालमेल नहीं होना
सीएम योगी आदित्यनाथ पर सहयोगी दलों से तालमेल नहीं करने का आरोप लगता रहता है। अनुप्रिया पटेल से लेकर ओमप्रकाश राजभर समय-समय पर प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते रहते हैं जिसका असर हुआ है कि सीएम योगी कमजोर होने लगे हैं और सहयोगी दलों को मनाने के लिए खुद बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को आना पड़ता है।
4-विकास कार्यों में मनमानी, अफसरों पर भरोसा करना पड़ रहा भारी
सीएम योगी आदित्यनाथ का अफसरों पर भरोसा करना भी भारी पड़ रहा है। पीएम नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस की ही बात की जाये तो यहां पर विकास योजनाओं के नाम पर मनमानी जारी है। वरुणा कॉरीडोर को समय से पूरा करने के लिए सीएम योगी ने कई बार सख्त चेतावनी दी थी, जिसके बाद भी काम पूरा नहीं हुआ और जिम्मेदार अधिकारी आज भी मलाई काट रहे हैं इसके चलते सवाल उठने लगे हैं कि बसपा सुप्रीमो मायावती की तरह सीएम योगी आदित्यनाथ की हनक अधिकारियों पर नहीं दिखती है।
5-बीजेपी का सोशल इंजीनियरिंग फेल होना
बीजेपी ने सोशल इंजीनियरिंग के चलते ही यूपी चुनाव में प्रचंड बहुमत पाया है। सीएम योगी सरकार के एक ही साल में भगवा पार्टी का सोशल इंजीनियरिंग खत्म होने लगी है। बीजेपी के परम्परागत वोटर कहे जाने वाले ब्राह्मण तक पार्टी से नाराज हो गये हैं। इसके अतिरिक्त सीएम योगी का एक खास जाति प्रेम के चलते अन्य जातियों के लोगों ने बीजेपी से दूरी बनानी शुरू कर दी है जिसका असर लोकसभा चुनाव २०१९ में दिख सकता है।
यह भी पढ़े:-सीएम योगी को झटका, सड़क पर उतरी भगवा सेना ने फूंका उन्नाव कांड के आरोपी बीजेपी विधायक का पुतला

Published on:
Also Read
View All
‘बच्चों की परीक्षा लेकिन छठ भी जरुरी’, महाराष्ट्र से अकेले बिहार जा रही मां की आस्था, वाराणसी रेल प्रशासन की व्यवस्था को सराहा

सात समंदर पार से काशी पहुंचे विशेष मेहमान, गंगा की लहर पर करते हैं अठखेलियां, घाटों की खूबसूरती में लगाते हैं चार चांद

वाराणसी रेलवे स्टेशन समेत कई इलाकों में पुलिस का जांच अभियान, दिवाली पर विस्फोट की मिली है धमकी, सड़क पर उतरी फोर्स

BHU के डॉक्टर्स की उपलब्धि: स्लीप एपनिया के लिए बने डिवाइस को मिला भारतीय पेटेंट, जानें क्या है यह बीमारी

चंदौली में सड़क हादसा: खड़े ट्रैक्टर से टकराए स्कूटी सवार, मामा-भांजे की गई जान