बैंकाक से दिल्ली जा रहे स्पाइसजेट एयरलांइस में यात्री की अचानक बिगड़ी तबीयत, निजी अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने किया मृत घोषित
वाराणसी. बैंकाक से दिल्ली जा रहे स्पाइसजेट एयरलाइंस में बैंकाक निवासी अट्टावट थांग कसोर्न (58) की अचानक तबीयत बिगड़ गयी। मरीज की स्थिति को देखते हुए विमान की बाबतपुर हवाई अड्डे पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। एयरपोर्ट प्रशासन ने तुरंत ही बीमारी व्यक्ति को निजी अस्पताल में पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
यह भी पढ़े:-क्राइम ब्रांच ने अंतरराज्यीय गिरोह का किया भंडाफोड़, गैंग लीडर समेत आठ गिरफ्तार
स्पाइजेट का एयरलाइंस विमान एसजी 88 सुबह 7.45 बजे नई दिल्ली से उड़ान भरा था। विमान अभी वाराणसी के हवाई क्षेत्र से गुजर रहा था कि उसमे सफर कर रहे अट्टावट थांग कसोर्न की तबीयत अचानक बिगड़ गयी। यात्री की पत्नी छयानीन्द्र थांग कसोर्न ने तुरंत ही इसकी जानकारी एयरलाइंस को लोगों की थी। यात्री की हालत को देखते हुए पायलट ने वाराणसी के एटीसी से सम्पर्क किया और सारी स्थिति बतायी। इसके बाद इमरजेंसी में विमान को उतराने की अनुमति भी मांगी गयी। एयरपोर्ट प्रशासन ने तुरंत ही विमान उतारने की अनुमति दे दी। इसके बाद बाबतपुर हवाई अड्डे पर विमान उतारा गया। बीमारी यात्री को तुरंत ही बाबतपुर हवाई अड्डे के पास निजी अस्पताल में ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार विमान में अट्टावट थांग कसोर्न के साथ परिवार के आठ लोग भी सवार थे जिन्हें उतारने के बाद विमान अन्य यात्री को लेकर रवाना हो गया।
यह भी पढ़े:-बीजेपी विधायक रवीन्द्रनाथ त्रिपाठी के बेटे ने पीएम व सीएम के खिलाफ किया अपशब्दों का प्रयोग, ऑडियो वायरल, मुकदमा दर्ज