वाराणसी

वाराणसी में युवती संग सामूहिक दुष्कर्म, मोबाइल बनवाने के बहाने ले गई थी सहेली, 5 लोगों पर आरोप

चौबेपुर थानाक्षेत्र के एक गांव कि युवती ने अपने साथ सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाया है। युवती ने 5 लोगों के नाम बताए हैं। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है....

less than 1 minute read
Feb 27, 2026
Gang rape of teenage girl (Representational Photo)

वाराणसी: चौबेपुर थाना क्षेत्र में एक युवती संग सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पांच लोगों ने उसे नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। परिजनों ने आरोप लगाया है कि उसकी बेटी को उसकी सहेली अपने साथ बाजार जाने के लिए कह कर साथ लेकर गई थी।

मोबाइल बनवाने के लिए सहेली के साथ गई थी बाजार

जानकारी के मुताबिक, चौबेपुर थाना क्षेत्र के कैथी इलाके के एक गांव की 18 वर्षीय युवती ने आरोप लगाया है कि उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया है। पीड़िता के परिजनों ने बताया कि बुधवार शाम गांव में उनके घर के पास रहने वाली पीड़िता की एक सहेली उसे उसका मोबाइल बनवाने के लिए कह कर कैथी बाजार लेकर गई थी। देर रात तक जब घर नहीं लौटी तो परिजनों ने सहेली से पूछताछ की, जिसके बाद उसने अभिज्ञता जताई।

गंगा किनारे से बरामद हुई युवती

परिजनों का आरोप है कि अगले दिन सुबह खोजबीन करने पर युवती गंगा के किनारे रेत में लिपटी हुई मिली। इसके बाद उसे पानी पिलाया गया और वह होश में आई। होश में आने के बाद युवती ने परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। आरोप है कि परिजन पुलिस थाने पहुंचे, लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया।

एक आरोपी गिरफ्तार

घटना बड़े अधिकारियों की जानकारी में आने के बाद पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है और पीड़िता का मेडिकल कबीर चौरा स्थित मंडली अस्पताल में करवाया गया है। पुलिस के मुताबिक, पिता द्वारा तहरीर मिलने के बाद एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Updated on:
27 Feb 2026 04:31 pm
Published on:
27 Feb 2026 04:30 pm
Also Read
View All

अगली खबर