वाराणसी

मुफ्त गैस कनेक्शन पाने का सुनहरा मौका, जानिये क्या है HP Gas की स्कीम

HP Gas स्वाधीनता दिवस की 75वीं वर्षगाठ के मौके पर free lpg connection दे रहा है। मुफ्त गैस कनेक्शन उन्हें दिया जाएगा जो 1947 में पैदा हुए हैं।
less than 1 minute read
free lpg connection
मुफ्त एलपीजी गैस कनेक्शन

वाराणसी.

मुफ्त गैस कनेक्शन पाना चाहते हैं तो एचपी गैस की ये योजना आपके लिये है। एलपीजी कंपनी हिंदुस्तान पेट्रोलियम आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर लोगों को मुफ्त गैस कनेक्शन देगी। इसमें उन्हें कनेक्शन के साथ सिलेंडर और गैस का चूल्हा भी बिल्कुल मुफ्त दिया जाएगा। इसका पूरा खर्च खुद कंपनी वहन करेगी। इसके लिये पात्र लोगों को सिर्फ अपना आधार कार्ड, फोटो और पासबुक की फोटो काॅपी देनी होगी। इस योजना के लिये पात्र लाभार्थी 15 अगस्त तक अपने अभिलेख जमा करा सकते हैं। इसके बाद फाॅर्म भररवाकर उन्हें मुफ्त गैस कनेक्शन दे दिया जाएगा।


ये है शर्त

हिंदुस्तान पेट्रोलियम की मुफ्त गैस कनेक्शन योजना का लाभ सिर्फ सन 1947 में जन्मे लोग ही उठा सकेंगे। यानि जिनका इस योजना में वही आवेदन कर सकते हैं जिनका जन्म 1 जनवरी 1947 से 1 दिसंबर 1947 के बीच हुआ हो। इसके अलावा उनके नाम पर पहले से कोई गैस कनेकशन न हो।


हो रहा है सर्वे

नेवादा सुंदरपुर स्थित रोहिणी गैस सर्विस के संजीव श्रीवास्तव ने बताया कि हिंदुस्तान पेट्रोलियम स्वाधीनता दिवस की 75वीं वर्षगाठ को 'अमृत महोत्सव’ के रूप में मनाएगा। इसके तहत 1947 में जन्मे लोगों को मुफ्त गैस कनेक्शन दिये जाएंगे। इसके लिये पात्रों को खोजने के लिये सर्वे कर लोग चिन्हित किये जा रहे हैं।


जरूरी दस्तावेज

मुफ्त गैस कनेक्शन प्राप्त करने के लिये पात्र आवेदक को आधार कार्ड, फोटो ओर बैंक पासबुक की फोटो काॅपी देनी होगी।

Published on:
28 Jun 2021 01:36 pm
Also Read
View All
पापी पेट ने तोड़ दी मजहब की दीवार, मुस्लिम युवक पहुंचा मां अन्नपूर्णा के दरबार, फिर हुई पुलिस की एंट्री, जानें इनसाइड स्टोरी

इंडिगो के पायलट ने विमान उड़ाने से किया इनकार, तबियत खराब होने का दिया हवाला, वाराणसी एयरपोर्ट परिसर में यात्रियों ने किया हंगामा

UP Crime: काशी में कारोबारी ने खुद को मारी गोली, सिर में फंसी बुलेट; BHU में चल रहा इलाज

काशी के लोगों की बढ़ी मुसीबत, फिर बढ़ने लगा गंगा का जलस्तर, 24 घंटों में 13 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी

‘देश में 2014 से पहले ऐसे कदम क्यों नहीं उठाए गए’, राष्ट्रीय पोषण माह का उद्घाटन करते हुए सीएम ने विपक्ष पर साधा निशाना