वाराणसी

देव दीपावली पर लाखों दीयों से जमगम होंगे वाराणसी के घाट, गंगा पार तीन दिवसीय एयर बैलून एडवेंचर

Ghats of Varanasi will be Illuminated with lamps on Dev Deepawali- 19 को देव दीपावली (Dev Deepawali) पर काशी के 84 घाट दीयों की रोशनी से जगमग होंगे। मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने गंगा महोत्सव व देव दीपावली की तैयारियों के संबंध में मंडलीय सभागार में अधिकारियों संग बैठक की।
2 min read
• •
Updated: 3 Nov 2021, 11:46 AM IST
Ghats of Varanasi will be Illuminated with lamps on Dev Deepawali
Ghats of Varanasi will be Illuminated with lamps on Dev Deepawali

वाराणसी. Ghats of Varanasi will be Illuminated with lamps on Dev Deepawali. दिवाली के 15 दिन बाद देव दीपावली पर काशी के घाट सात लाख दीयों से जलाए जाएंगे। 19 को देव दीपावली (Dev Deepawali) पर काशी के 84 घाट दीयों की रोशनी से जगमग होंगे। मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने गंगा महोत्सव व देव दीपावली की तैयारियों के संबंध में मंडलीय सभागार में अधिकारियों संग बैठक की। इस बैठक में देव दीपावली की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। 17 से 19 नवंबर तक चलने वाले गंगा महोत्सव पर काशी के घाटों को दीयों से जगमग किया जाएगा। देव दीपावली के दिन प्रात: कार्तिक पूर्णिमा स्नान के अवसर पर गंगा नदी में सुरक्षा के बंदोबस्त किए जाएंगे। कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर गंगा में सुरक्षा के इंतजाम किए जाएंगे।

तीन दिवयीस हॉट एयर बैलून एडवेंचर

गंगा घाटों पर समुचित सफाई व्यवस्था और घाटों पर तिरंगा लाइटिंग कराने के लिए खराब लाइटिंग को दुरुस्त कराने का निर्देश नगर निगम के अधिकारियों को दिया। देव दीपावली का शहर के विभिन्न स्थानों पर एलईडी स्क्रीन पर सजीव प्रसारण होगा। तीन दिनों तक एयर बैलून एडवेंचर भी होगा। हॉट एयर बैलून में कुल 11 बैलून होंगे जिसमें भारत के चार सहित यूके, पोलैंड, यूरोप सहित अन्य देशों के बैलून एवं उनके पायलट रहेंगे। प्रति दिवस 500 लोगों का उड़ान इसमें होगा। हॉट एयर बैलून के उड़ान के लिए 15 किमी सर्किल को चिह्नित किया गया है। जिसमें सात किलोमीटर की उड़ान अधिकतम 10 हजार फीट पर होगी। 19 नवंबर को सायं गंगा उस पार रेती में हॉट एयर बैलून उड़ान भरेंगे। तीन दिनों तक सैलानियों के साथ ही स्थानीय लोग एयर बैलून एडवेंचर का आनंद ले सकेंगे।

Updated on:
3 Nov 2021, 11:46 AM IST
Published on:
Also Read
View All
‘बंगाल चुनाव में जहां सबसे अधिक वोटरों के नाम कटे, वहां सबसे ज्यादा सीट टीएमसी को मिली’, SIR पर संबित पात्रा की दो टूक

त्यौहार बीतने के बाद आई मिठाईयों की रिपोर्ट, ज्यादातर टेस्टिंग में फेल, वाराणसी में अब तक नहीं हुई कोई कार्रवाई

जेडीयू की यूपी चुनाव में एंट्री: बीजेपी से सीट शेयरिंग पर होगी बात, जानें क्या बोले निशांत कुमार

यूपी को पहली स्लीपर वंदे भारत की सौगात, रेल मंत्री व सीएम योगी ने दिखाई हरी झंडी, पीएम मोदी ने बताया ऐतिहासिक

नमो ब्रिज के नाम से जाना जाएगा काशी में बनने वाला सिग्नेचर ब्रिज, रेल मंत्री ने किया एलान, जानें और क्या बोले अश्वनी वैष्णव