वाराणसी

चमकने वाला है इन 06 राशियों के लोगों का भाग्य, नौकरी भी मिलेगी, शादी भी होगी

हर क्षेत्र में मिलेगी कामयाबी, जानें कौन-कौन सी हैं राशियां...
less than 1 minute read
Oct 25, 2018
Zodiac
Zodiac

वाराणसी. अक्सर कहा जाता है कि भाग्य कब किसका चमकेगा कोई नहीं जानता। साथ ही यह भी कहा गया है कि भाग्य भी कर्म करने वालों का ही चमकता है। तो हाल के दिनों में या कुछ दिन पहले तक जिन लोगों ने हाड़तोड़ मेहनत की है, उनमें से कुछ के भाग्य में परिवर्तन होने जा रहा है। उनका भाग्य चमकने वाला है।

कार्तिक का महीना शुरू होते ही आकाश मंडल में बड़ा हेरफेर हुआ है। इसके चलते अब कुछ राशियों के जातकों के भाग्य पलटने वाले हैं। सुख समृद्धि, ऐश्वर्यादि की प्राप्ति होने वाली है। ग्रह गोचर बताते हैं कि इन राशियों से जुड़े लोगों का भाग्य अपने चरम पर होगा।

काशी के पंचांगों के अध्ययन से पता चलता है कि 06 राशियों के जातकों का भाग्य चमकने वाला है। या यूं कहें कि भाग्य ने साथ देना शुरू कर दिया है तो गलत नहीं होगा। इन राशियों के लोगों को व्यापार में सहायता मिलनी शुरू हो गई है। धनवर्षा का योग बन रहा है। रोजगार के संबंध में युवाओं के लिए अवसर भी बनेंगे। नौकरी के क्षेत्र में भी आशातीत सफलता मिलेगी। जिन लोगों की शादी नहीं हुई है और कहीं बातचीत चल रही है तो उन्हें भी जल्द ही सफलता मिलेगी।

अब तक की गई हाड़तोड़ मेहनत का फल मिलने का वक्त आ गया है। कामकाज या रिश्ते तय करने के बाबत छोटी या लंबी यात्रा संभव है। तबादले के लिए प्रयासरत हैं, तो आज मनचाहा स्थान भी मिल सकता है।

जिन राशियों के जातकों के भाग्य चमकने वाले हैं वो हैं मेष, सिंह, कर्क, मिथुन, तुला और कुंभ। इन सभी 06 राशियों पर महा लक्ष्मी की कृपा बन रही है।

Published on:
25 Oct 2018 02:55 pm
Also Read
View All
वाराणसी में कैंसर के मरीज ने अस्पताल की बिल्डिंग से कूदकर की आत्महत्या, लंबे समय से चल रहा था इलाज

क्राइम ब्रांच का कर्मी बनकर चांदी लूटने वालों का पुलिस से सामना, बनारस में दो बदमाशों के पैर में लगी गोली, SOG प्रभारी भी घायल

Ajay Rai BJP Statement: ‘मेरा बूथ का नारा देने वाले अपना बूथ भी नहीं बचा सके’, बांकीपुर उपचुनाव पर अजय राय का तंज

जुड़वा बच्चों के जन्म की खुशियां मातम में बदलीं, वाराणसी में ऑपरेशन के बाद प्रसूता की मौत, लापरवाही का आरोप लगाकर परिजनों ने NH किया जाम

Kashi Vishwanath Temple: काशी विश्वनाथ में VIP दर्शन के नाम पर ठगी! महिला से 4,000 हजार ऐंठे, पुलिस ने तुरंत कराया रिफंड