वाराणसी

जीआरपी कैंट के हत्थे चढ़ा पश्चिम बंगाल का युवक, पास से मिला 50 लाख कैश, अब आईटी कर रही जांच

वाराणसी के प्लेटफार्म नंबर 9 से बंगाल निवासी गोबिंद के पास से जीआरपी ने 50 लाख कैश बरामद किया। यह पैसा गोल्ड व्यापारी का होने की बात बताई है।

less than 1 minute read
Nov 05, 2023
वाराणसी जीआरपी पुलिस ने पश्चिम बंगाल के व्यक्ति के पास से 50 लाख का कैश बरामद किया।

वाराणसी रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर- 9 से जीआरपी को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जीआरपी ने बंगाल के रहने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसके पास से जीआरपी ने इतना रुपया बरामद किया कि पुलिस की आंखें फटी की फटी रह गईं। बैग में पांच-पांच सौ रुपए की 50 लाख रुपए थे। इतनी बड़ी रकम कैश मिलने की सूचना आयकर विभाग को दी गई। आयकर अफसरों ने दोनों युवकों से पूछताछ की है।

कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने अपना परिचय पश्चिम बंगाल निवासी गोविंद बताया। उसने बताया कि वह सोने- चांदी का काम करता है। अपने मालिक का पैसा लेकर दून एक्सप्रेस से कोलकाता जाने वाला था। सुरक्षा बलों ने उससे पैसों की डिटेल मांगी, लेकिन नहीं दिखा सका। इस पर रेलवे सुरक्षा बलों ने भारी मात्रा में करेंसी की बरामदगी की सूचना इनकम टैक्स को दी। मौके पर पहुंची इनकम टैक्स की टीम युवक से पूछताछ कर रही है।

Published on:
05 Nov 2023 12:08 pm
Also Read
View All
MGKVP में सोशल मीडिया व्यूज को लेकर छात्राओं के बीच जुबानी जंग, यूनिवर्सिटी कैंपस में दे दना दन!

वाराणसी में गरीब पिता अपनी बेटी की शादी के लिए नहीं होंगे परेशान, सरकार देगी अनुदान, जानें क्या है तरीका

काशी में गंगा स्नान के दौरान युवक ने पी बीयर, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने दर्ज की FIR, बिहार का बताया जा रहा आरोपी

जिसने किया था अपहरण उसी से शादी की जिद पर अड़ी ‘बसंती’, पानी की टंकी पर चढ़कर हंगामा, वाराणसी में जेल से छूटकर बाहर आया है प्रेमी

BHU में पीपल-बरगद पर धागा बांधने का विवाद: सामने आया विद्वत परिषद का बयान, बताया सनातन में क्या है पेड़ों का महत्त्व