
वाराणसी. पीएम नरेन्द्र मोदी की ताबड़तोड़ रैली के बाद भी बीजेपी को बिहार विधानसभा चुनाव में जीत नहीं मिली थी। नीतीश कुमार, लालू यादव व कांग्रेस के महागठबंधन के आगे बीजेपी पस्त हो गयी थी। बिहार में बीजेपी को मिली हार के पीछे एक बड़ी वजह बिहारी बनाम बाहरी का मुद्दा हो गया था। जिस तरह से नीतीश कुमार ने डीएनए को मुद्दा बना लिया था उसका जदयू को बड़ा फायदा भी मिला था लोकसभा चुनाव २०१९ के पहले विरोधी दलों को एक बार फिर ऐसा ही मुद्दा मिल गया है जो बीजेपी के लिए परेशानी का सबब बन सकता है।
यह भी पढ़े:-गुजरात में उत्तर भारतीयों पर हमले के बाद बीजेपी को झटका, काशी में लगे गुजराती नरेन्द्र मोदी बनारस छोड़ने के पोस्टर
गुजरात में यूपी व बिहार के लोगों पर हमले होने के बाद उनका पलायन शुरू हो गया है। अभी तक महाराष्ट्र में ही उत्तर भारतीयों पर हमले होते थे लेकिन अब तो गुजरात की यही कहानी हो गयी है। यूपी चुनाव के समय ही सपा, बसपा व कांग्रेस ने यूपी बनाम बाहरी का मुद्दा बनाने का प्रयास किया था, जिसमे उन्हें सफलता नहीं मिल पायी थी लेकिन गुजरात की घटना ने एक बार फिर इस मुद्दे को हवा दे दी है। बनारस से सांसद होने के चलते पीएम मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र में विकास के लिए कई योजनाओं की सौगात दी है। संभावना है कि पीएम मोदी इस बार बनारस की सीट से भी चुनाव लड़ सकते हैं ऐसे में चुनाव के पहले इस मुद्दे ने बीजेपी को परेशानी में डाल दिया है। बीजेपी के विरोधी दलों ने गुजरात में उत्तर भारतीयों पर हुए हमले को मुद्दा बनाना शुरू कर दिया है। अखिलेश यादव, मायावती से लेकर राहुल गांधी ने बीजेपी पर हमला बोलना शुरू कर दिया है। बीजेपी भले ही राजनीतिक दलों को उन्ही के भाषा में जवाब देने में जुटी हुई है लेकिन लोगों में मन में जो द्वेष होने लगा है वह आने वाले समय में परेशानी का सबब बन सकता है।
यह भी पढ़े:-जेब खर्च के लिए घर से मिलता था दस हजार रुपया, इसके बाद भी चोरी की 100 से अधिक बाइक
मुम्बई से बाहर नहीं निकल पायी शिवसेना
शिवसेना ने सबसे पहले उत्तर भारतीयों पर हमला करना शुरू किया था। नतीजतन शिवसेना एक क्षेत्रीय पार्टी ही बन कर रह गयी है। यूपी में शिवसेना के बैनर पर प्रत्याशी चुनाव जरूर लड़ते हैं लेकिन उनकी भूमिका वोट कटवा तक ही सीमित रहती है और वह कभी चुनाव नहीं जीत पाते हैं यदि गुजरात मुद्दे को जल्द शांत नहीं किया गया तो महागठबंधन से अधिक बीजेपी के लिए यह मुद्दा नुकसानदायक साबित होगा।
यह भी पढ़े:-गुजरात में यूपी व बिहार के लोगों पर हमला होने से पीएम मोदी को झटका, कमजोर होगा सोमनाथ से काशी विश्वनाथ का कनेक्शन