वाराणसी

दीवान के बेटे पर लगा सिपाही पुत्र को गोली मारने का आरोप

चौबेपुर थाना क्षेत्र की घटना, पुलिस को अभी तक नही मिली तहरीर
2 min read
• •
Updated: 28 Mar 2018, 5:08 PM IST
Firing in Chaubepur police station area
Firing in Chaubepur police station area

वाराणसी. चौबेपुर थाना क्षेत्र के राजवारी बस स्टैंड में बुधवार की सुबह गोली चलने से हड़कंप मच गया है। सिपाही पुत्र के हाथ में गोली लगी है। घायल छात्र किसी तरह पास के पुलिस बूथ तक गया है और घटना की जानकारी दी है। पुलिस ने तुरंत ही घायल छात्र को एम्बुलेंस मंगा कर अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। छात्र के हाथ में गोली लगी है और उसकी हालत ठीक बतायी जा रही है। घायल छात्र के पिता पुलिस में सिपाही है जबकि जिस पर गोली चलाने का आरोप लगा है उसके पिता पुलिस में दीवान है। चौबेपुर एसओ ओम नारायन सिंह का कहना है कि अभी इस मामले में किसी ने तहरीर नहीं दी है। इसके चलते पुलिस यह नहीं बता पा रही है कि गोली कैसे चली है और किसने चलायी है।
यह भी पढ़े:-गठबंधन के बाद सपा व बसपा में मच सकती है भगदड़, बीजेपी ने शुरू की सेंधमारी

चौबेपुर थाना क्षेत्र के डुढुंवा निवासी विकास यादव (16) यूपी कालेज में 11 वीं का छात्र है। विकास के पिता रामाश्रय यादव पुलिस में सिपाही हैं और मऊ जनपद में तैनात है। रोज की तरह सुबह विकास राजवारी बस स्टैंड पहुंचा था और बस पकड़ कर कालेज जाने की तैयारी में था इसी बीच एक छात्र वहां पर आया और तमंचे से फायर कर दिया। गोली सीधे विकास के हाथ में जाकर लगी। गोली चलने की आवाज सुनते ही बस स्टैंड में अफरातफरी मच गयी। गोली लगने से घायल छात्र वहां से निकल कर पचास मीटर दूर पुलिस बूथ पहुंचा और वहां पर तैनात पुलिसकर्मियों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने तुरंत ही एम्बुलेंस बुला कर छात्र को अस्पताल में पहुंचाया। जहां पर उसकी स्थिति खतरे से बाहर बतायी जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि गोली चलाने वाले छात्र कानाम आशुतोष सिंह है और वह भी यूपी कालेज का ही छात्र है। आशुतोष को पिता मऊ में पुलिस में दीवान पद पर तैनात है। खास बात है कि दोनों ही छात्रों के बीच पारिवारिक संबंध है और दोनों छात्र एक-दूसरे को दोस्त भी है। चर्चाओं की माने तो गोली चलने के पीछे प्रेम प्रपंच का मामला हो सकता है। चौबेपुर पुलिस को अभी तहरीर नहीं दी गयी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। दोनों ही छात्रों के परिजनों के पुलिस में होने के चलते मामले ने दूसरा मोड़ ले लिया है।
यह भी पढ़े:-हाथ में घड़ा लेकर निकाली जल जागरूकता रैली, लोगों को किया जागरूक

Published on: