वाराणसी

Gyanvapi ASI Survey : ज्ञानवापी परिसर के लिए ASI ने कोर्ट से मांगा 56 दिन और कोर्ट इस दिन करेगा सुनवाई

Gyanvapi ASI Survey : ज्ञानवापी परिसर का आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया 4 अगस्त से साइंटिफिक सर्वे कर रहा है। इस सर्वे की कोर्ट में 2 सितम्बर को ASI को रिपोर्ट सब्मिट करनी थी, पर शनिवार को कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर 56 दिनों का समय और मांगा है।  
less than 1 minute read
• •
Updated: 2 Sep 2023, 7:56 PM IST
Gyanvapi ASI Survey
Gyanvapi ASI Survey

Gyanvapi ASI Survey : वाराणसी जिला एवं सत्र न्यायालय के अधिवक्ता एक दिन के लिए न्यायिक कार्य से विरत रहे। ऐसे में ASI की सर्वे रिपोर्ट की तारीख पर जिला जज की अदालत में सुनवाई नहीं हो सकी। ऐसे में जिला जज की अदालत में ASI द्वारा ज्ञानवापी परिसर के लिए दिए गए 56 दिन और देने के प्रार्थना पत्र पर सुनवाई नहीं हुई। कोर्ट ने अब इस मामले में अगली सुनवाई की तारीख 8 सितंबर तय की है। इस दौरान ज्ञानवापी परिसर का सर्वे जारी रहेगा।

ASI ने डाला प्रार्थना पत्र

ज्ञानवापी परिसर का इस समय हैदराबाद की जीपीआर टीम सर्वे कर रही है। यह सर्वे अभी पूरा नहीं हुआ है, जबकि शनिवार 2 सितम्बर को ASI को कोर्ट में सर्वे रिपोर्ट जमा करनी थी। ऐसे में ASI ने जिला जज की अदालत में सर्वे के लिए और 56 दिए जाने का प्रार्थना पत्र डाला है, जिसपर आज सुनवाई नहीं हो सकी। ऐसे में कोर्ट ने इस मामले में सुनवाई के लिए अगली तारीख 8 सितंबर तय की है। जिला जज अजय कुमार विश्वेश के अनुपस्थिति में ADJ फर्स्ट ने 8 सितंबर की तारीख दी है। तब तक ज्ञानवापी का सर्वे जारी रहेगा।


हिन्दू पक्ष के अधिवक्ता ने बताई वजह

हिन्दू पक्ष के अधिवक्ता सुभाष नंदन चतुर्वेदी ने बताया कि कोर्ट में हड़ताल की वजह से जिला जज की जगह इस प्रार्थना पत्र को ADJ फर्स्ट ने देखा और अगली तारीख 8 सितंबर दी है। उन्होंने कहा कि सम्भवता ASI का कार्य अभी पूरा नहीं हुआ है, इसलिए उन्होंने कोर्ट में 56 दिन और सर्वे जारी रखने की अर्जी दी है। इसपर सुनवाई अब 8 तारीख को होगी तब तक सर्वे होता रहेगा।

Published on:
Also Read
View All
‘जब बीजेपी समर्थक झगड़े पर उतारू हो जाएं तो समझ लीजिए उनका कैंडिडेट हार रहा’, सपा एमएलसी से धक्का-मुक्की पर सांसद विरेंद्र सिंह

‘रागिनी सोनकर खुद बीजेपी जॉइन करना चाहती हैं’, सपा विधायक के धमकाने के आरोप पर एमएलसी धर्मेंद्र सिंह

MLC Election: वाराणसी में शुरू हुआ मतदान, 75 हजार मतदाता चुनेंगे अपना जनप्रतिनिधि, मैदान में 34 प्रत्याशी

वनवास के बाद भाइयों से मिले भगवान राम, काशी में निभाई गई सदियों पुरानी परंपरा, शाही परिवार भी हुआ शामिल

काशी में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का नजारा, तीन दिवसीय एयर शो की शुरुआत, महिला पायलट्स भी दिखा रहीं वायुसेना का शौर्य