वाराणसी

होलिका दहन की रात भूलकर भी न करें ये काम, काला जादू के हो जाएंगे शिकार

होलिका दहन के समय ऐसे कुछ काम हैं जिन्हें करने से तंत्र-मंत्र और टोटके का शिकार होने की संभावना ज्यादा होती है।
2 min read
Holika Dahan
होलिका दहन

वाराणसी. होली के पहले कुछ बातों काध्यान रखना जरूरी है। मसलन होलिका दहन के दिन क्या करना चाहिये और क्या नहीं। ऐसा कहा जाता है कि होलिका दहन की रात तंत्र साधना के लिये बढ़िया होती है। कई समस्याओं से छुटकारा पाने के लिये होलिका दहन के दिन लोग तंत्र-मंत्र का सहारा लेते हैं। ऐसे में होलिका दहन के दिन कुछ सावधानियां बरतनी चाहिये ताकि टोटकों का हसर न हो। इसके लिये जरूरी है कि होलिका दहन के समय इन कुछ जरूरी बातों का ध्यान ? रखा जाए। भूलकर भी इन बताए हुए कामों को नहीं करना चाहिये।


होलिका दहन के दिन उन महिलाओं को खास खयाल रखना चाहिये जो गर्भवती हैं। ऐसी महिलाएं किसी भी अनजानी चीज को बिल्कुल ही न छुएं। यदि बाहर जाएं तो किसी बड़े को साथ लेकर ही जाना ठीक रहेगा। पूजा पूजा करके कहीं और जाने के बजाए सीधे घर आएं। ऐसा कहा जा रहा है कि इस बार शास्त्रों में बताए गए नियमों के मुताबिक होलिका दहन की स्थिति बहुत ही शुभ बनी हुई है।


इसे भी पढ़ें
इस मुहूर्त में करें होलिका दहन, होगा फलदायी

होलिका दहन के दिन किसी ऐसी चीज को बिल्कुल भी न छुएं जिससे आप अनजान हों। ऐसा करने पर आप तंत्र और टोटके के असर में आ सकते हैं। टोना टोटका अक्सर सफेद चीजों के साथ ही किया जाता है, ऐसे में जहां होलिका दहन हो रहा हो वहां या किसी ऐसी जगह जिससे आप अनभिज्ञ रहे हों सफेद रंग की चीजें खाने से परहेज करें।


ऐसा बताया जाता है कि शास्त्रों के मुताबिक होलाष्टक के दिनों में व्रत किये जाने और दान देने से परेशानियों से निजात मिलती है। इस दिन दान-पुण्य करना ठीक रहेगा। कपड़े, अनाज और अपने मुताबिक रुपये-पैसे का दान भी करना उचित रहता है।

Published on:
01 Mar 2018 06:24 pm
Also Read
View All
सावन में काशी आने वाली महिला कांवड़ियों के लिए विशेष व्यवस्था, फीडिंग और अलग से ठहरने का इंतजाम, अमानती घर की भी सुविधा

गाय को राष्ट्रमाता का मिले दर्जा, संतों ने वाराणसी में डीएम कार्यालय का किया घेराव, बुलडोजर से 5 लाख हस्ताक्षर वाला ज्ञापन लेकर पहुंचे

‘मंत्री का इस्तीफा देना सिस्टम को बदलने की गारंटी नहीं, इससे जवाबदेही जरूर तय होती है’, छात्र आंदोलन पर बोले स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद

पोस्टमैन से मंगवाते थे एटीएम-चेकबुक, फिर साइबर ठगों को बेच देते थे: वाराणसी में महिला सरगना समेत 6 गिरफ्तार

Varanasi Anti Romeo Squad: वाराणसी स्टेशन के बाहर राहगीरों को अश्लील इशारे करना पड़ा भारी, एंटी रोमियो टीम ने दो महिलाओं को किया गिरफ्तार