वाराणसी

पूर्वांचल की नब्ज टटोलेंगे अमित शाह, 12 नवंबर को काशी आ रहे गृह मंत्री

Home Minister Amit Shah coming to Varanasi on November 12- दिवाली के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) के लिए 12 नवंबर अहम तारीख मानी जा रही है। 12 नवंबर को गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) वाराणसी आ रहे हैं। यह दौरा आगामी विधनसभा चुनाव के मद्देनजर महत्वपूर्ण है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 2 Nov 2021, 1:28 PM IST
Home Minister Amit Shah coming to Varanasi on November 12
Home Minister Amit Shah coming to Varanasi on November 12

वाराणसी. Home Minister Amit Shah coming to Varanasi on November 12. दिवाली के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) के लिए 12 नवंबर अहम तारीख मानी जा रही है। 12 नवंबर को गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) वाराणसी आ रहे हैं। यह दौरा आगामी विधनसभा चुनाव के मद्देनजर महत्वपूर्ण है। माना जा रहा है कि अमित शाह प्रदेश भर के नेताओं के साथ बैठक करेंगे जिसमें वे यूपी का एक्शन प्लान तैयार करेंगे। अमित शाह के पास सारी रिपोर्ट अलग अलग माध्यम से पहुंच गई है, जिसमें विधायकों की परफॉर्मेंस के साथ दावेदारों का ब्योरा भी है। प्रदेश भर से बुलाए गए बड़े नेताओं के साथ अमित शाह की बैठक होगी तो दूसरी ओर वाराणसी की आठ विधानसभा का सियासी चक्रव्यूह तैयार करते हुए संगठन की तैयारियों का जायजा भी गृह मंत्री अमित शाह लेंगे। बैठक में सीएम योगी आदित्नाथ, चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, प्रदेश प्रभारी राधामोहन सिंह, डिप्टी सीएम केशव मौर्या और डॉ दिनेश शर्मा के भी मौजूद रहने की संभावना है।

पूर्वांचल को साधने की कोशिश

गृह मंत्री अमित शाह का लखनऊ दौरा पूरा होने के साथ ही पूर्वांचल प्रवास की रणनीति तैयार की गई है। इसमें अलग-अलग सांगठनिक बैठकों के साथ ही समाज में पैठ रखने वाले लोगों के साथ भी वे चर्चा करेंगे। वे काशी क्षेत्र के 71 विधानसभा सीटों पर सक्रिय दावेदार, पूर्व प्रत्याशी, विधायक सहित अन्य लोगों की रिपोर्ट कार्ड की भी समीक्षा करेंगे।

Published on: