वाराणसी

सऊदी में नौकरी लगते ही बदला पति का रवैया, ‘काली और कुरूप’ कहकर पत्नी को घर से निकाला

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में पति की सऊदी अरब नौकरी लगते ही ससुराल वालों का रवैया बदलने लगा। पत्नी का आरोप है कि पति ने "काली और कुरूप" बताकर ससुराल से निकाल दिया।
2 min read
Jun 01, 2025
Varanasi News, varanasi crime
वाराणसी में एक युवक ने सऊदी अरब नौकरी लगने के बाद पति को करूप बताकर घर से निकाल दिया। फोटो:AI

वाराणसी में पत्नी को रंग-रूप के आधार पर प्रताड़ित करने और सऊदी अरब में नौकरी लगने के बाद छोड़ देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। युवती ने पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल से न्याय की गुहार लगाई। इसके बाद आरोपी पति और उसके परिजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

2023 में हुई थी शादी

युवती रसूलपुर गांव की रहने वाली है। युवती के मुताबिक, उसका विवाह 17 मई 2023 को जौनपुर के केराकत क्षेत्र के चौरा गांव निवासी शादाब अंसारी से हुआ था। शादी में पिता ने अपनी हैसियत के अनुसार उपहार और गृहस्थी का सामान दिया था।

4 पहिया वाहन नहीं देने पर करने लगे उत्पीड़न

कुछ महीने बाद शादाब को सऊदी अरब में नौकरी मिल गई। नौकरी लगते ही ससुराल वालों का रवैया बदलने लगा। परिवार के लोगों ने शाइस्ता से चारपहिया वाहन की मांग शुरू कर दी। जब यह मांग पूरी नहीं हुई, तो उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। उसे बार-बार उसके रंग को लेकर ताने दिए गए और कुरूप कहकर अपमानित किया गया। इसके बाद ससुराल वालों ने उसे मायके भेज दिया।

पुलिस आयुक्त ने दिए जांच के आदेश

मामले की शिकायत लेकर युवती ने पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल से मिली। उसने कहा, 'साहब! रंग-रूप को लेकर बार-बार ताने दिए गए। पति ने 'काली' और 'कुरूप' बताकर साथ रहने से मना कर दिया और घर से निकाल दिया। अब मैं बेसहारा हो गई हूं। मुझे न्याय चाहिए।” इस पर पुलिस आयुक्‍त ने मामले की जांच के निर्देश दिए।

प्रारंभिक जांच के आधार पर बड़ागांव थाने में शाइस्ता के पति शादाब अंसारी और ससुराल पक्ष के अन्य सदस्यों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।

Updated on:
01 Jun 2025 09:18 am
Published on:
01 Jun 2025 08:47 am
Also Read
View All
‘मंत्री का इस्तीफा देना सिस्टम को बदलने की गारंटी नहीं, इससे जवाबदेही जरूर तय होती है’, छात्र आंदोलन पर बोले स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद

पोस्टमैन से मंगवाते थे एटीएम-चेकबुक, फिर साइबर ठगों को बेच देते थे: वाराणसी में महिला सरगना समेत 6 गिरफ्तार

Varanasi Anti Romeo Squad: वाराणसी स्टेशन के बाहर राहगीरों को अश्लील इशारे करना पड़ा भारी, एंटी रोमियो टीम ने दो महिलाओं को किया गिरफ्तार

देश के पहले शहरी रोपवे का सितंबर से होगा संचालन, स्विट्जरलैंड तकनीक से हुआ तैयार, काशी को पीएम मोदी देंगे सौगात

Sarnath UNESCO World Heritage: सारनाथ को मिला यूनेस्को विश्व धरोहर का दर्जा, खत्म हुआ 28 साल का लंबा इंतजार