वाराणसी

बजट आने से पहले आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई, उद्योगपतियों की उड़ी नींद

कारोबारियों के कई ठिकानों पर छापेमारी में करोड़ों की टैक्स चोरी पकड़े जाने की आशंका, जानिए क्या है कहानी
2 min read
• •
Updated: 31 Jan 2018, 7:48 PM IST
Income Tex
Income Tex

वाराणसी. बजट आने से पहले ही आयकर विभाग की कार्रवाई से उद्योगपतियों की नीद उड़ गयी है। बनारस सहित पूर्वांचल के कई जिलों में कारोबारियों के यहां पर आयकर विभाग की टीम ने छापेमारी की है। प्रारंभिक जांच में करोड़ों की टैक्स चोरी पकड़े जाने की आशंका है। टीम ने सभी दस्तावेजों को जब्त कर लिया है इसके अतिरिक्त कम्प्यूटर में दर्ज सारी जानकारी भी अपने कब्जे में लिया है इसके चलते हड़कंप मचा है।
यह भी पढ़े:-लाखों लोगों की भीड़ में पुलिस ने ऐसे की सीएम योगी की सुरक्षा


बनारस में आयकर विभाग की टीम ने प्रमुख जर्दा व होटल कारोबारी के यहां पर सबसे बड़ी छापेमारी हुई है। नई दिल्ली से आयी टीम ने स्थानीय टीम के साथ छापेमारी की है। सूत्रों के अनुसार प्रमुख जर्दा व होटल कारोबारी ने रिकॉर्ड में गड़बड़ी करके घाट होना दिखाया था। इसके बाद सक्रिय हुई टीम ने नाटी इमली स्थित आवास, छावनी क्षेत्र के दो होटल, आशापुर व रामनगर में फैक्ट्री सहित हरिद्वार, नोएडा आदि जगहों पर एक साथ छापा मारा है। टीम के सदस्यों के पहुंचने के बाद किसी को अंदर से बाहर व बाहर से अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है। खबर लिखे जाने तक टीम के सदस्यों की जांच जारी है। सूत्रों की माने तो टीम के हाथ टैक्स चोरी, सम्पत्ति खरीद के साथ शेयर से जुड़े दस्तावेज लग गये हैं। प्रारंभिक जांच में ही करोड़ों की टैक्स चोरी की बात सामने आ रही है। बैंक से जुड़े कागजात भी टीम के हाथ लग चुके हैं। अधिकारियों का साफ कहना है कि जांच के बाद ही सही रिपोर्ट सामने आ पायेगी।
यह भी पढ़े:-तो फिर सीएम योगी आदित्यनाथ ने सूतक में मंदिर में दर्शन किया व लंगर में छका प्रसाद

उद्योगपतियों के सीए भी निशाने पर
उद्योगपतियों के काला धन को छिपाने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका चार्टेड एकाउंटेंड (सीए)की होती है। आयकर विभाग के राडार पर उद्योगपतियों के सीए भी आ चुके हैं। सूत्रों की माने तो जर्दा करोबारी के सीए के यहां भी टीम के सदस्यों ने सर्वे की कार्रवाई की है, जिसके चलते उद्योगपति का बच पाना बेहद कठिन हो गया है। व्यापारियों को छापेमारी की जानकारी मिली तो वह एक-दूसरे से सम्पर्क करके लगातार अपडेट करते रहे।
यह भी पढ़े:-सीएम योगी ने लंगर में प्रसाद छकने से पहले की पूजा, आगमन पर लगे हर-हर महादेव की नारे

Published on: