वाराणसी

10- 22 दिसंबर तक होगी सेना भर्ती, इन डाक्यूमेंट्स के बिना नहीं मिलेगी इंट्री

डीएम की बैठक, अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए सेना अधिकारियों को दिया निर्देश
2 min read
• •
Updated: 30 Nov 2017, 8:12 AM IST
ARmy Recruitment
आर्मी भर्ती

वाराणसी. 10 से 22 दिसम्बर तक होने वाले सेना भर्ती को लेकर जिलाधिकारी योगेश्वर राम मिश्र ने छावनी के रणबांकुरे स्टेडियम में होने वाली इस भर्ती की तैयारियों के मद्देनजर रायफल क्लब में बैठक की। सेना के आधिकारियों से कहा कि भर्ती के मद्देनजर साफ-सफाई, प्रकाश, पेयजल आदि की व्यवस्थाएं यथाशीघ्र सुनिश्चित कराई जाएं।

यह भी पढ़ें-12वीं पास के लिए CISF ने निकाली बम्पर भर्ती, इस अंतिम तिथि के पहले जल्द करें आवेदन


बतादें कि सेना भर्ती अभी 20 दिन तक चलेगी। पूर्वांचल के गाजीपुर, बलिया, गोरखपुर, मऊ, आजमगढ़ और देवरिया जिले के युवाओं की इस दौरान भर्ती होनी है। भर्ती के माध्यम से सैनिक, जूनियर कमीशन ऑफिसर, हवलदार और अन्य पदों पर भर्ती होनी है। रेलवे के अधिकारी को निर्देशित किया कि भर्ती रैली के दौरान कई जिलों से बड़ी संख्या में अभ्यर्थी आएंगे और फिर वापस भी जाएंगे। ऐसी स्थिति में प्लेटफार्म का परिवर्तन किसी भी दशा में न किया जाए। पूर्व निर्धारित प्लेटफार्म पर ही ट्रेनों को लिया जाए। उन्होंने नगर निगम के अधिकारी को निर्देशित किया कि रणबांकुरे स्टेडियम के आसपास भर्ती के दौरान पर्याप्त सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए। भर्ती के दौरान आवश्यकतानुसार रोडवेज की बसों की उपलब्धता सुनिश्चित करने की भी ताकीद की।

इनके बिना नहीं होगी इंट्री
छावनी स्थित रणबांकुरे स्टेडियम में दस से 22 दिसम्बर तक होनेवाली सेना भर्ती रैली के अभ्यर्थियों के लिए भर्ती निदेशक कर्नल मनीष धवन ने दिशा-निर्देश जारी किये हैं। कर्नल के अनुसार अभ्यर्थी रैली प्रवेश पत्र, 20 रंगीन पासपोर्ट साइज की फोटो, दस रुपये के स्टाम्प पर शपथ पत्र, शिक्षा के सभी प्रमाण पत्र, निवास व जाति प्रमाण पत्र, दो चरित्र व अविवाहित प्रमाण पत्र, आधार व पैन कार्ड, खेल प्रतियोगिताओं के प्रमाण पत्र, कम्प्यूटर शिक्षा से सम्बधित दस्तावज लाएं। सभी प्रमाण पत्रों की दो-दो छायाप्रति जरूर साथ रखें।

Published on: